By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुस्लिम समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील, कहा- मस्जिद की भी आधारशिला रखें पीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुस्लिम समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील, कहा- मस्जिद की भी आधारशिला रखें पीएम

Admin
Last updated: 2023/10/26 at 4:06 PM
Admin
Share
4 Min Read
Iqbal ansari | Babri Mosque
SHARE

अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार होने वाला है। अगले वर्ष 22 जनवरी को विधि विधान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इसे खोल दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर धन्नीपुर में अभी तक मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इस मामले में सरकार से दखल देने की अपील की है तो वहीं कई मुस्लिम बुद्धिजीवी चाहते हैं कि इस मस्जिद की आधारशिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही रख जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुस्लिम समुदाय को मस्जिद के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन दी गई थी। इस दौरान जहां राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया तो वहीं मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन बनाया गया था। आज मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है, लेकिन मस्जिद निर्माण का कोई अता-पता नहीं है। इससे मुस्लिम समुदाय काफी निराश है।

बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने मस्जिद निर्माण में हो रही देरी के लिए मस्जिद ट्रस्ट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो जमीन दे दी, मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन मिल गई पूरी दुनिया ये बात जान गई, लेकिन ट्रस्टियों ने उसे अपनी संपत्ति समझ लिया और कोई काम आजतक शुरू नहीं किया है, नक्शा भी लाते रहे तो विदेशी लाते रहे।आज जब नक्शा लाए हैं तो उसका कोई काम नहीं हो रहा है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि देश दुनिया के लोग सवाल पूछते हैं कि मस्जिद निर्माण में इतनी देरी क्यों है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी आ रहे हैं, लेकिन मस्जिद के लिए कोई एक ईंट भी रखने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रस्टी ईमानदार होते तो काम शुरू हो गया होता। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार ट्रस्ट पर नजर रखे और शीघ्र इसका काम शुरू हो। ट्रस्ट के लोगों पर अब लोग शक करने लगे हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि ट्रस्टी बदल दें।

मुद्दई बाबरी मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल्लाह बादशाह खान ने तो पीएम मोदी से ही मस्जिद की आधारशिला रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और मुस्लिम लोग भी हिन्दुस्तान में रहते हैं, हरेक के लिए वो प्रधानमंत्री हैं, इसलिए जब वो मंदिर के शिलान्यास के लिए आएं तो बाबरी मस्जिद के लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने जो जगह दी है वहां भी जाएं और मुसलमानों के सामने वहां जाकर मस्जिद का शिलान्यास करें और एक ऐसी शानदार मस्जिद का निर्माण करवाएं जो इतिहास में सदा के लिए दर्ज हो जाए।

इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा कि मुझे खुशी होगी कि हमारे अयोध्या में पीएम मोदी बड़े शुभ अवसर पर आ रहे हैं। हमारी उनसे गुजारिश है कि हमारी मस्जिद का जो निर्माण रुका हुआ है उसे आगे बढ़ा दें। हम लोगों की दिली तमन्‍ना पूरी हो जाएगी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 26, 2023 October 26, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel-Hamas War | Hamas hostages | Palestinian group Hamas Israel-Hamas War: इजरायल का बड़ा दावा- हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में आधे से ज्यादा विदेशी; जानिए किस देश के कितने नागरिक मारे गए
Next Article Low Budget Electric Scooter । Affordable Electric Scooter । Wroley Posh, Wroley Posh Price । Wroley Posh Range EV in Focus: सिंगल चार्ज में 90 km रेंज का दावा, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कितना किफायती है Wroley Posh Electric Scooter
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?