By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Volvo XC40 Recharge Festive Discount: वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज पर जारी हुआ 1.78 लाख रुपये का भारी फेस्टिव डिस्काउंट, यहां जानें इसकी कंप्लीट डिटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Volvo XC40 Recharge Festive Discount: वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज पर जारी हुआ 1.78 लाख रुपये का भारी फेस्टिव डिस्काउंट, यहां जानें इसकी कंप्लीट डिटेल

Admin
Last updated: 2023/10/25 at 4:29 PM
Admin
Share
4 Min Read
Volvo XC40 Recharge Price Cut Down । Volvo XC40 Recharge Festive Discount । Volvo XC40 Recharge Discount Offers । Volvo XC40 Recharge Discount Offer Details
SHARE

फेस्टिव सीजन के दौरान तमाम कार निर्माताओं द्वारा अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स को जारी करना शुरू कर दिया है इसमें नया नाम जुड़ गया है लग्जरी कार निर्माता वोल्वो कार्स इंडिया (Volvo Cars India) का जिसने अपनी ऑल इलेक्ट्रिक कार एक्ससी40 रिचार्ज (Volvo XC40 Recharge) पर एक फेस्टिव डिलाइट ऑफर जारी किया है। इस ऑफर में कंपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार पर भारी डिस्काउंट के साथ कई दूसरे आकर्षक ऑफर पेश कर रही है।

वॉल्वो कार्स इंडिया ने अपनी ऑल इलेक्ट्रिक कार एक्ससी40 रिचार्ज की बिक्री बढ़ाने के लिए इस पर 1.78 लाख रुपये का डिस्काउंट जारी कर दिया है। इसके डिस्काउंट के अलावा कंपनी इस कार के साथ 3 साल की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस और वारंटी का ऑफर भी दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये ऑफर सीमित अवधि और स्टॉक की उपलब्धता तक मान्य है।

ऑल इलेक्ट्रिक वॉल्वो XC40 रिचार्ज पर की शुरुआती कीमत 56.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है जो 1.78 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलने के बाद 55.12 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
हो जाएगी।

Volvo XC40 Recharge पर मिलने वाले इस बंपर डिस्काउंट की डिटेल को पढ़ने के बाद आप जान लीजिए इस ऑल इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की हर छोटी बड़ी डिटेल।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी ने 78kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है जिसके साथ डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 408 पीएस की पावर और 660 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

चार्जिंग की बात करें तो वॉल्वो ने इस एसयूवी में 150 kW फास्ट चार्जर को दिया है जो 40 मिनट में इस बैटरी पैक को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। इसके अलावा 50kW DC चार्जर भी दिया गया है जो 2.5 घंटे में इस बैटरी को फुल चार्ज करता है। चार्जिंग का तीसरा विकल्प 11 kW AC चार्जर है जिससे ये बैटरी पैक 8 से 10 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

वॉल्वो एक्ससी40 की रेंज को लेकर कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस एसयूवी से 418 किलोमीटर की रेंज मिलती है जो WLTP रेंज है। स्पीड की बात करें तो इसके साथ 180 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। स्पीड को लेकर कंपनी एक दावा और करती है कि ये एसयूवी 4.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड फ्रंट सीट्स विद हीटिंग एंड कूलिंग फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हैडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए वॉल्वो ने इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स के अलावा ADAS सुईट जिसमें लेन कीप असिस्ट, और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 25, 2023 October 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Google Pixel 8 | iPhone 15 | Google Apple Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: ऐप्पल और गूगल के दो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन, जानें किसे खरीदना है बेहतर
Next Article IND vs PAK | BJP Leader | Gaurav Bhatia | pakistani cricketer | Arfa Khanum Sherwani | IND vs PAK: ‘फिर ऐसा हुआ तो गेंद की तरह फेंक दिये जाओगे..’, पाकिस्तानी क्रिकेटर से भिड़े बीजेपी के गौरव भाटिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?