By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘जब शासक की कुर्सी अस्थिर होती है तो देश मजबूत हो जाता है’, दशहरा रैली में बोले उद्धव ठाकरे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘जब शासक की कुर्सी अस्थिर होती है तो देश मजबूत हो जाता है’, दशहरा रैली में बोले उद्धव ठाकरे

Admin
Last updated: 2023/10/24 at 11:15 PM
Admin
Share
4 Min Read
uddhav thackeray| dussehra| maharashtra
SHARE

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि देश को एक मजबूत सरकार की जरूरत है, लेकिन भारी बहुमत के साथ एक पार्टी की नहीं। मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में ठाकरे ने कहा कि जब शासक की कुर्सी अस्थिर होती है, तो देश मजबूत हो जाता है।

उद्धव ने मिली-जुली सरकार की वकालत की और मनमोहन सिंह, पी वी नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमने एक मजबूत सरकार देखी। मजबूत सरकार होनी चाहिए, लेकिन प्रचंड बहुमत वाली किसी एक पार्टी की नहीं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा या इसके पूर्ववर्ती जनसंघ ने देश की आजादी, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम या संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन सहित किसी भी संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की आलोचना करते हुए कहा कि शिवसेना को चुराने का प्रयास किया जा रहा है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए ठाकरे ने कहा कि सत्ता में आने के बाद, हम उन लोगों को उल्टा लटका देंगे जो हमें परेशान कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा, “चुनाव कराएं और महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन है। मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं।” उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वंशवाद पर हमला करते हैं। मुझे अपने वंश, अपनी विरासत पर गर्व है। मोदी पहले परिवारवाद में विश्वास करना शुरू करें, फिर दूसरों के परिवारों पर हमला करें। शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने में देरी हो रही है। स्पीकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। यह संविधान में वर्णित कानून का उल्लंघन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जाति के मुकाबले जाति को बढ़ावा दे रही है और समाज को बांट रही है। कई राज्यों में बीजेपी ने अपने कई गठबंधनों का इस्तेमाल खत्म होते ही उन्हें छोड़ दिया। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने कभी भी पुलिस से मराठा समेत किसी भी प्रदर्शनकारी पर लाठीचार्ज करने के लिए नहीं कहा था, लेकिन जालना में मराठा समुदाय को बुरी तरह पीटा गया।

वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं भी मराठा परिवार से हूं और मैं उन्हें अच्छी तरह से समझ सकता हूं। उनकी आरक्षण की उचित मांग है। हम मराठा आरक्षण को कानूनी रूप से खड़ा करना सुनिश्चित करेंगे।” सीएम ने कहा, “किसी भी समुदाय के साथ अन्याय किए बिना मराठा आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेता हूं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई भी अतिवादी कदम न उठाएं, आपका परिवार आपके पीछे है। जब तक मेरे खून की एक भी बूंद बाकी है मैं मराठा आरक्षण के लिए काम करूंगा। जो कमेटी बनी है वह 24 घंटे इस पर काम कर रही है।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 24, 2023 October 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NISHIKANT DUBEY | MAHUA MOITRA | TMC | TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी MP निशिकांत दुबे को कहा ‘फर्जी दुबे’, कर दी इस मामले में जांच की मांग
Next Article israel, israel hamas war, israel palestine war Israel Hamas War: ‘हम वहां नरक से गुजरे’, गाजा से बचकर आई महिला की जुबानी सुनिए युद्ध की कहानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?