ISRO Gaganyaan Mission Test Live Updates: गगन यान मिशन को 2025 में लांच किया जाएगा। वहीं इससे पहले 21 अक्टूबर को टेस्ट फ्लाइट (TV-D1) को लांच किया जायेगा। इसरो की लांच किया जा रहा है। यह पहला मानवयुक्त मिशन होगा। इसरो चीफ ने बताया कि मिशन गगनयान के फाइनल लॉन्च से पहले हर महीने कम से कम एक उड़ान लॉन्च होती रहेगी। उन्होंने कहा कि हर महीने हम कम से कम एक प्रक्षेपण करेंगे।
इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा से लगभग 10 किमी. दूर बंगाल की खाड़ी में क्रू मॉड्यूल को समुद्र में लैंड कराया जाएगा। भारतीय नौसेना के गोताखोर क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित समुद्र से बाहर निकालेंगे।
एक छात्र ने कहा, “हम यहां इसरो के गगनयान टेस्ट को देखने के लिए आए हैं। यह भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने के लिए इसरो का एक परीक्षण मिशन है। यह कक्षा में 400 किमी की यात्रा करेगा और एक मानवरहित मिशन है। अगर यह सफल होता है, तो यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात होगी।”
इसरो के मिशन गगनयान को देखने के लिए स्कूली छात्रों को भी गैलरी में बिठाया गया है। यह सभी छात्र गगनयान के टेस्ट लॉन्च को लाइव देखेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1715553820443582837?t=esGh2IFOprSOgCePRi9efQ&s=19
इसरो के इस टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में लॉन्च करना, पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद इसे रिकवर करना शामिल है। क्रू मॉड्यूल गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को आउटर स्पेस में ले जाएगा।
21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट (TV-D1) को लांच किया जायेगा। इसरो इसे श्रीहरिकोटा से लांच कर रहा है। यह पहला मानवयुक्त मिशन होगा। सुबह साढ़े 8 बजे इसको लांच किया जायेगा।
गगन यान मिशन को 2025 में लांच किया जाएगा। वहीं इससे पहले 21 अक्टूबर को टेस्ट फ्लाइट (TV-D1) को लांच किया जायेगा। इसरो की लांच किया जा रहा है। यह पहला मानवयुक्त मिशन होगा। इसरो चीफ ने बताया कि टेस्ट फ्लाइट के दौरान किसी भी तरह के अड़चनों को दूर करने के लिए इसरो की तरफ से हर संभव कोशिश की गई है।