By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: राजपाट: विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चुनावी बिसात शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

राजपाट: विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चुनावी बिसात शुरू

Admin
Last updated: 2023/10/21 at 12:29 PM
Admin
Share
8 Min Read
shivraj singh| BJP| MP
SHARE

विधानसभा चुनावों की बिसात बिछने के बाद जीत के लिए समीकरण तैयार करने की प्रक्रिया सभी दलों में शुरू हो चुकी है। इस क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रत्याशी चाहे घोषित न किया हो, पर राज्य में उनके असर के मद्देनजर उनको खारिज करना उतना भी आसान नहीं था।

जिस तरह से पार्टी के कई शीर्ष नेता अब उनकी अगुआई का डंका पीटना शुरू कर चुके हैं, उससे यह साफ है कि इस चुनाव में उनका महत्त्व कायम है। हालांकि पार्टी के इस बदले हुए रुख से विधानसभा चुनाव में उतारे गए मंत्रियों, सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अपनी उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है।

कहीं निराशा झलकने लगी है तो कहीं एक खलबली-सी मच गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह एक मजबूरी भी थी, क्योंकि सभी आधिकारिक और अनधिकृत सर्वेक्षणों में शिवराज ही मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह सब चुनाव जीतने की कवायद में किया जा रहा है, असल में शिवराज दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

चंद महल इब्राहिम ने एचडी कुमारस्वामी को पार्टी से निकालने की धमकी दी थी। पर हुआ उल्टा। जनता दल (सेकु) के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को इब्राहिम को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया। इतना ही नहीं, कर्नाटक प्रदेश की कार्यसमिति को भंग करने का भी एलान कर दिया। अपने बेटे कुमारस्वामी को प्रदेश जनता दल (सेकु) का तदर्थ अध्यक्ष भी बना दिया।

अब इब्राहिम कह रहे हैं कि चुनाव आयोग से पार्टी के संविधान का हवाला देते हुए शिकायत करेंगे या फिर अदालत भी जाएंगे। यों झगड़ा इब्राहिम का कुमारस्वामी से रहा है, एचडी देवेगौड़ा से नहीं। पर अगला लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का फैसला तो खुद देवेगौड़ा ने लिया था। इब्राहिम ने अपने निष्कासन की भूमिका सोमवार को चिंतन मनन बैठक के आयोजन से ही लिख ली थी।

बैनर पर कुमारस्वामी का फोटो तक नहीं लगाया था। पत्रकारों से कहा था कि वे भाजपा के साथ तालमेल के फैसले पर पुनर्विचार के लिए देवगौड़ा से अनुरोध करेंगे। भाजपा से तालमेल किया तो फिर पार्टी के नाम में जुड़े ‘सेक्युलर’ शब्द का कोई औचित्य नहीं बचेगा। कुमारस्वामी ने इब्राहिम के बागी तेवर देख टिप्पणी की थी कि वे केवल मुसलमान वोट के लिए राजनीति में नहीं हैं। वाकयुद्ध में इब्राहीम ने यह भी धमकी दी थी कि भाजपा से तालमेल किया तो पार्टी टूट जाएगी।

दरअसल, अपने सियासी करिअर की शुरुआत कांग्रेस से करने वाले इब्राहीम बाद में देवगौड़ा के साथ जनता दल में शामिल हो गए थे। देवगौड़ा 1996 में जब प्रधानमंत्री बने तो दिल्ली के सियासी गलियारों में सीएम इब्राहीम को ही उनका सबसे करीबी माना जाता था। इब्राहीम 2008 में कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद फिर देवगौड़ा के साथ आ गए। देवगौड़ा ने 2016 में उन्हें एमएलसी बनाया। कुमारस्वामी की मानें तो इब्राहीम कांग्रेस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों का खेल खेल रहे हैं। उनके निष्कासन का पार्टी पर क्या असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

अब तो यह यकीन भी नहीं आता कि कभी आम आदमी पार्टी के नेता दुहाई देते फिर रहे थे कि बंगला नहीं लेंगे, गाड़ी नहीं लेंगे। अब जिस तरह से बंगले के लिए कोर्ट-कचहरी की जा रही है, ऐसा लगता है कि ये तो शायद आए ही इस सबके लिए थे। शुरुआती दौर के सादगी के वे दावे हवा होते दिख रहे हैं, जिन पर दिल्ली में मतदाताओं का एक बड़ा तबका रीझ गया था। अब पार्टी नेताओं से लेकर समूची पार्टी का अलग चेहरा सामने आ रहा है। हर दूसरे विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रहीं हैं। मंत्री, सांसद जेल में पड़े हैं। कई और लाइन में लगे हैं। दरअसल, पार्टी के अगुआ ही जब इस सब के लिए मारामारी मचाए हुए हैं तो बाकी का तो कहना ही क्या!

आखिर वह हो ही गया, जिसकी पहले दिन से आशंका थी। इंडिया गठबंधन में दरार आ ही गई। इस पर सबसे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मुखर हुए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सुगबुगाहट की खबरें भी आती रहींं, पर वह दबा-दबा ही था। विरोधाभास तो पहले से ही झलक रहे थे, पर दोनों पार्टियां मौका संभाले हुए थीं। जब मामला अवसर और इसके हाथ से निकल जाने की आशंका से जुड़ा हो तो इच्छाएं और सवाल कब तक कैसे संभलतीं? अखिलेश का मुद्दा भी गलत नहीं लगता कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए होगा, पर राज्यों के लिए नहीं।

इससे प्रादेशिक पार्टियों को क्या लाभ होगा? राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पार्टियों के बीच राजनीतिक समीकरण आमतौर पर अलग होते हैं। आज नहीं तो कल यह मुद्दा अखिलेश की तरह गठबंधन के बाकी घटक भी उठा सकते हैं। नीतीश कुमार एकाधिक बार खफा-खफा दिखाई दे ही चुके हैं। भले ही उनकी बात दबती रही है, लेकिन उसके पीछे कोई तो वजह होगी ही। ऐसे ही चलता रहा तो कहीं भाजपा की भविष्यवाणी सच ही न हो जाए कि भानुमति का यह कुनबा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा!

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के बीच नोकझोंक कोई नई बात नहीं। दोनों अक्सर एक्स यानी ट्विटर पर आपस में भिड़ते रहते हैं। अब तक यह मसला आरोप-प्रत्यारोप की शक्ल में ही सार्वजनिक मंचों पर बहस का केंद्र बनता रहा है, लेकिन इस बार यह लड़ाई दूर तक चली गई है। महुआ दरअसल निशिकांत पर उनकी डिग्री को लेकर हमलावर रहती हैं।

स्वाभाविक ही अपने बचाव में निशिकांत भी कई तरफ से उन पर आक्रमण करते रहे हैं। मगर आरोप और तथ्य के जद्दोजहद में विवाद ने इस स्तर पर तूल नहीं पकड़ा था। इस बार दुबे ने महुआ को जिस तरह घेरा है, उस चक्रव्यूह से निकलना शायद इतना भी आसान नहीं होगा।

इसके अलावा, महुआ के मामले में जिस तरह हीरानंदानी ने अपना बयान दिया है, उसके आधार पर देखा जाए, तो फिलहाल केवल खंडन के जरिए पार पाना मुश्किल होगा, क्योंकि डिजिटल माध्यमों से यह पता लगाना इतना भी कठिन नहीं होता है कि क्या वाकई महुआ ने अपना पासवर्ड साझा किया था। अभी तक के हालात में तो तृणमूल सांसद साफ-साफ मुश्किल में दिखाई दे रही हैं। अब आगे देखना है कि यह मुद्दा कौन-सा रास्ता अख्तियार करता है।

संकलन : मृणाल वल्लरी

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 21, 2023 October 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article October Car Discount । Festive Car Discount । Best Festive Discount on Cars । Best Festive Discount on Hatchback Cars Top 5 hatchback cars with best festive discount: टॉप 5 हैचबैक जिनपर मिल रहा है 1 लाख रुपये तक का फेस्टिव डिस्काउंट
Next Article Bajaj Auto New CNG Bike । CNG Bike । Bajaj Platina CNG Bike । CNG Bajaj Platina Bajaj Platina CNG: बजाज ऑटो कर रही है सीएनजी से चलने वाली बाइक पर काम, जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?