Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज काफी गर्म रहेगा। तापमान में इजाफा होगा। शाम और रात के समय पारा कम होगा। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन के समय यह 20 से 23 डिग्री तक नीचे आ जाएगा। दिल्ली में दोपहर के समय तापमान 31°C है और 29°C के करीब होगा। आर्द्रता 22% के आसपास रहेगी और हवा की गति 5 किमी/घंटा रहेगी। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 1 किमी/घंटा से लेकर 6 किमी/घंटा की रफ्तार होगी। शुक्रवार को सूर्योदय 6:24 पर हुआ और शाम 5 :47 पर अस्त होगा। दिल्ली में 11.2 घंटे तक दिन रहेगी।
हालांकि पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर मौसम में ठंडापन महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों ने ठंड की तैयारी शुरू कर दी है। गर्म कपड़े भी निकाले जाने लगे हैं। दो दिन पहले दिल्ली में हुई हल्की बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसके अलावा दिन की चिलचिलाती धूप से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। इसकी वजह से मौसम में सुबह और शाम को ठंडक बनी हुई है। रविवार तक हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
दिल्ली में शनिवार को भी मौसम गर्म रहेगा। दोपहर का तापमान 33°C तक पहुंच जाएगा। शाम और रात के समय तापमान 24°C तक गिरेगा। इस बीच दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर अगले 2-3 दिन तक मध्यम रहेगा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से 200 के बीच बने रहने की आशंका है। सोमवार-मंगलवार को हुई बारिश की वजह से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज की गई है।
उधर यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। चेन्नई में आसमान साफ रहेगा। आज का तापमान न्यूनतम 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। कोलकाता में आसमान साफ रहेगा।
पूरे देश में बारिश की बात की जाए तो दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लेकिन, पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।