By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: RAPIDX Train Fare: रैपिडएक्स ट्रेन में सफर करने के लिए कितना होगा किराया, क्या-क्या होंगी सुविधाएं, जानें सबकुछ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

RAPIDX Train Fare: रैपिडएक्स ट्रेन में सफर करने के लिए कितना होगा किराया, क्या-क्या होंगी सुविधाएं, जानें सबकुछ

Admin
Last updated: 2023/10/19 at 5:27 PM
Admin
Share
5 Min Read
RAPIDX Train Fare | Delhi-Meerut RRTS Train Fare | Delhi Meerut Train
SHARE

Delhi Meerut RRTS: देश की पहली हाई स्‍पीड रैपिडएक्स ट्रेन गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल साहिबाबाद में रैपिडएक्स का उद्घाटन करेंगे। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्रायोरिटी खंड में पांच स्टेशन हैं- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो। ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर और दुहाई तक का सफर 20 रुपये में किया जा सकेगा।

भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर का प्रायोरिटी सेक्शन प्रधानमंत्री के उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोला जाएगा।आम लोगों के लिए दो क्लास में सुविधा दी जाएगी- पहली साधारण और दूसरी प्रीमियम क्लास। NCRTC) के अनुसार साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये चुकाने होंगे। प्रीमियम श्रेणी के कोच में उसी रूट का किराया 100 रुपये होगा।

रैपिडएक्स रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को साधारण श्रेणी में किराया 20 से लेकर 50 रुपये तक देना होगा वही प्रीमियम क्लास में यात्रा करने के लिए 40 से 100 रुपये तक का भुगतान करना होगा। 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से यात्री रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर सकते हैं। रैपिडएक्स सुबह 6 बजे लेकर रात 11 बजे तक चलेगी। साहिबाबाद स्टेशन में एंट्री करने और अगर उसी स्टेशन से बाहर निकलते हैं तो 20 रुपया साधारण और 40 रुपया प्रीमियम क्लास का किराया देना होगा। 90 सेंटीमीटर तक ऊंचाई वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगे। हर यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का लगेज ले जा सकेगा।

RRTS में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स मोबाइल एप्लिकेशन- RAPIDX कनेक्ट के माध्यम से डिजिटल क्यूआर कोड-बेस्ड टिकट ले सकेंगे। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) कार्ड या कोई भी एनसीएमसी अनुरूप कार्ड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में यात्रा के लिए मान्य होगा। यात्री इन कार्डों को स्टेशनों पर टिकट काउंटरों से रिचार्ज/खरीद सकते हैं। एनसीएमसी कार्ड को न्यूनतम मूल्य 100 रुपये से लेकर अधिकतम मूल्य 2000 रुपये तक रिचार्ज किया जा सकेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक कुल 5 स्टेशनों पर 14 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इनमें से साहिबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर 4-4 मशीनें लगाई गयी हैं, दो-दो मशीनें दुहाई, गुलधर और दुहाई डिपो स्टेशन पर लगाई गयी हैं।

स्टैंडर्ड कोच में साहिबाबाद से गाजियाबाद स्टेशन तक का किराया 30 रुपये होगा जबकि गुलधर तक का 30, दुहाई का 40 और दुहाई डिपो तक का 50 रुपया होगा।गाजियाबाद से साहिबाबाद 30 रुपये, गुलधर 20, दुहाई और दुहाई डिपो तक का किराया 30-30 रुपया होगा। गुलधर से साहिबाबाद तक का किराया 30 रुपये होगा। गाजियाबाद और दुहाई स्टेशन तक का किराया 20-20 रुपये होगा जबकि दुहाई डिपो तक का किराया 30 रुपया होगा। दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक का किराया 50 रुपये होगा। दुहाई डिपो से गाजियाबाद और गुलधर स्टेशन तक का किराया 30-30 रुपये होगा, जबकि दुहाई तक का किराया 20 रुपये होगा। दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन तक का किराया 40 रुपये होगा। वहीं, गाजियाबाद तक का 30 रुपये, गुलधर और दुहाई डिपो तक का किराया 20-20 रुपये होगा।

प्रीमियम कोच में साहिबाबाद से गाजियाबाद स्टेशन और गुलधर तक का किराया 60 रुपये होगा जबकि दुहाई तक का 80 रुपये और दिहाई डिपो तक का किराया 100 रुपये होगा। गाजियाबाद से साहिबाबाद 60 रुपये, गुलधर 40, दुहाई और दुहाई डिपो तक का किराया 60-60 रुपया होगा। गुलधर से साहिबाबाद तक का किराया 60 रुपये होगा। गाजियाबाद और दुहाई स्टेशन तक का किराया 40-40 रुपये होगा, जबकि दुहाई डिपो तक का किराया 60 रुपया होगा। दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक का किराया 100 रुपये होगा। दुहाई डिपो से गाजियाबाद और गुलधर स्टेशन तक का किराया 60-60 रुपये होगा, जबकि दुहाई तक का किराया 40 रुपये होगा। दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन तक का किराया 80 रुपये होगा। वहीं, गाजियाबाद तक का 60 रुपये, गुलधर और दुहाई डिपो तक का किराया 40-40 रुपये होगा।

प्रीमियम श्रेणी के कोच गद्देदार रिक्लाइनिंग सीटें, लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, मैगजीन होल्डर और अन्य सुविधाओं से लैस होंगे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 19, 2023 October 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Nokia Layoffs | Nokia Layoffs 2023 | Nokia Massive Layoff 2023 Nokia Layoffs: एक झटके में जाएगी 14,000 लोगों की नौकरी, जानें किस वजह से नोकिया ने लिया बड़ा फैसला
Next Article aadhaar biometrics | aadhaar biometrics lock | aadhaar biometrics unlock Aadhaar Biometric: बैंक से निकल जाएगी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई, आधार के जरिए नया फ्रॉड, जानें बचने का तरीका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?