By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने निशिकांत दुबे और जय अनंत को भेजा नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने निशिकांत दुबे और जय अनंत को भेजा नोटिस

Admin
Last updated: 2023/10/18 at 1:54 PM
Admin
Share
3 Min Read
Mahua Moitra
SHARE

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले की जांच लोकसभा की एथिक्स कमेटी कर रही है। कमेटी ने इस मामले में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रयी को नोटिस जारी कर 26 अक्टूबर को कमेटी के सामने पेश होने के कहा है। देहाद्रयी ने ही महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे के बदले सवाल पछूने’ का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट फाइल किया था।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्रयी के सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट के हवाले से आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा को गिफ्ट और पैसे दिए थे। निशिकांत दुबे ने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पत्र लिखकर मांग की है कि महुआ मोइत्रा के लोकसभा लॉग इन आईडी और आईपी एड्रेस की जांच की जाए। निशिकांत दुबे ने पूरे मामले की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए महुआ मोइत्रा ने वकील जय अनंत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच लोकसभा की एथिक्स कमेटी कर रही है। एथिक्स कमेटी का काम नैतिक तौर पर किसी भी सांसद पर लगे आचरण से जुड़े आरोप की जांच करना है। इसके पास सभी तरह की ऐसी शिकायत जो लोकसभा स्पीकर द्वारा भेजी जाती है, उसकी जांच करता है। इस कमेटी के अध्यक्ष बीजेपी सांसद विनोद सोनकर हैं। कमेटी में कुल 15 सदस्य है। इसको लेकर राज्यसभा में तो स्पष्ट नियम बने हुए हैं, लेकिन लोकसभा में कोड ऑफ कंडक्ट का मामला पेंडिंग है।

Lok Sabha Ethics Committee sends notice to BJP MP Nishikant Dubey to appear before the Committee on 26th October in connection with his allegations of bribery against TMC MP Mahua Moitra.

विनोद कुमार सोनकर, बीजेपी, अध्यक्ष
डॉ सुभाष रामराव भामरे, बीजेपी
सुनीता दुग्गल, बीजेपी
हेमंत तुकाराम गोडसे, शिव सेना
प्रणीत कौर, कांग्रेस
कुंवर दानिश अली, बीएसपी
पी आर नटराजन, सीपीएम
उत्तम कुमार नलमदा रेड्डी, कांग्रेस
डॉ राजदीप रॉय, कांग्रेस
अपराजिता सारंगी, बीजेपी
सुमेधानंद सरस्वती, बीजेपी
विष्णु दत्त शर्मा, बीजेपी
बालाशौरी वल्लभनेनी, YSR कांग्रेस
वैथिलिंगम वे., कांग्रेस
गिरिधारी यादव, आरजेडी

जब भी किसी सांसद के आचरण से जुड़ा मामला कमेटी के पास आता है तो उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। अगर प्रारंभिक जांच में आरोप सही लगते हैं तो उसकी गहनता से जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को दी जाती है। जांच में अगर किसी भी तरह की सजा की सिफारिश की जाती है तो संसद में रिपोर्ट रखे जाने के बाद सहमति के आधार पर उस सांसद के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 18, 2023 October 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Rahul Gandhi | Congress Rahul Gandhi | media report on Adani राहुल गांधी का गौतम अडानी पर बड़ा हमला, बोले- कोयला कारोबार में गड़बड़ी कर किया 32 हजार करोड़ का घोटाला
Next Article TVS Jupiter 125 SmartXonnect Finance Plan । TVS Jupiter 125 SmartXonnect Down Payment Plan । TVS Jupiter 125 SmartXonnect EMI Plan । TVS Jupiter 125 SmartXonnect Price Two Wheeler Finance Plan: 11 हजार देकर मिल जाएगा 12 से ज्यादा हाइटेक फीचर्स वाला TVS Jupiter 125 SmartXonnect, इतनी बनेगी मंथली EMI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?