By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Same Sex Marriage: ‘सुप्रीम’ फैसले से जमीयत और RSS दोनों खुश, जानिए दोनों संगठनों ने क्या कहा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Same Sex Marriage: ‘सुप्रीम’ फैसले से जमीयत और RSS दोनों खुश, जानिए दोनों संगठनों ने क्या कहा

Admin
Last updated: 2023/10/17 at 10:12 PM
Admin
Share
3 Min Read
Same sex marriage, lgbt, rss
SHARE

सेम सेक्स मैरिज (Same Sex Marriage) पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने सेम सैक्स मैरिज को मान्यता देने से इनकार करते हुए ‘गेंद’ केंद्र सरकार के पाले में डाल दी। सेम सैक्स मैरिज को मान्यता देने का अनुरोध करने वाली 21 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि कोर्ट कानून नहीं बना सकता, सिर्फ उसकी व्याख्या कर सकता है और विशेष विवाह अधिनियम में बदलाव करना संसद का काम है।

मंगलवार को सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम फैसले के बाद RSS और मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद दोनों ही खुश नजर आए। RSS ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संसद इसके अनेक पहलुओं पर चर्चा कर सकती है और उचित निर्णय ले सकती है। दूसरी तरफ जमीयत की तरफ से कहा गया कि इस निर्णय से विवाह की पवित्र व्यवस्था की रक्षा हुई है।

RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने सोशल X पर लिखा, “समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। हमारी लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली इससे संबंधित सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर सकती है और उचित निर्णय ले सकती है।”

BJP के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला न्यायिक समीक्षा की सीमा को रेखांकित करता है और इसमें इस बात को माना गया है कि यह मुद्दा संसद के अधिकार क्षेत्र में है।

जमीयत प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान में कहा, “भारत एक प्राचीन सभ्यता और संस्कृति वाला देश है, जो विभिन्न धर्मों और विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पश्चिमी दुनिया के स्वतंत्र विचारों वाले अभिजात्य वर्ग की मनमानी से कुचला नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा, “कोर्ट ने इस फैसले से विवाह की पवित्र और शुद्ध व्यवस्था की रक्षा की है जैसा कि हमारे देश में सदियों से समझा और उसे आत्मसात किया जा रहा है। हम व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा और अपने सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने में अदालत के परिपक्व फैसले की सराहना करते हैं।” (इनपुट – भाषा)

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 17, 2023 October 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel Hamas Palestine War | Israel Hamas War |Israel News Israel Hamas War : लेबनान से इजरायल की तरफ दागी गई एंटी टैंक मिसाइल, फिर संघर्ष छिड़ा
Next Article MY SIKKIM STORY My Sikkim Story: ग्लेशियर का फटना, पहाड़ों पर भागना और आर्मी का ऐतिहासिक रेस्क्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?