By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel Hamas War: भूतिया शहर बना गाजा से सटा Sderot, अभी भी मौजूद हैं हमास की बर्बरता के निशान, पढिए ग्राउंड रिपोर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel Hamas War: भूतिया शहर बना गाजा से सटा Sderot, अभी भी मौजूद हैं हमास की बर्बरता के निशान, पढिए ग्राउंड रिपोर्ट

Admin
Last updated: 2023/10/17 at 7:28 PM
Admin
Share
4 Min Read
Israel Hamas War | Israel Palestine Conflict | Israel News
SHARE

Writer : Shubhajit Roy

इजरायल-हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक गाजा में मरने वाले आम नागरिकों की तादाद 2,750 हो गई है। इजरायल में यह आंकड़ा 1,300 को पार कर गया है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि उन्होंने 199 लोगों की पहचान की है जिन्हें गाजा में बंधक बना लिया गया है। यह जंग हमास के इजरायली गांव पर किए गए उस हमले से शुरू हुई जिसे आज उजड़ा, बिखरा और खाली पड़ा देखा जा सकता है। यह शहर साडेरोट (Sderot) है, जिसकी बसावट इजरायल-गाजा सीमा के बहुत करीब है। 

साडेरोट का यह छोटा सा शहर है गाजा पट्टी से 2 किमी से भी कम दूरी पर है। 7 अक्टूबर को हमास के हमले में यह शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ था। एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद यह एक भुतहा शहर जैसा दिखता है, साडेरोट की 30,000 की आबादी का बड़ा हिसा अब सुरक्षा की तलाश में शहर को छोड़ चुका है। 

साडेरोट की एक सड़क जिसे आरव डेविड बुज़ाग्लो कहा जाता है, यहां एक भूरे रंग का घर है जिसकी दीवारों पर गोलियों के निशान हैं और खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। घर के बाहर चार गाड़ियां खड़ी हैं, जिन पर गोलियों के निशान हैं, खिड़कियां  टूटी हुई हैं और टायर पंक्चर हैं।  एक सफ़ेद कार के शीशे टूटे हुए हैं, पीछे दो बेबी कार सीटें हैं, जिनमें से एक पर बार्बी की तस्वीर है।

कुछ सौ मीटर दूर पर  इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। कुछ लोग  मलबा साफ कर रहे हैं। हमास ने पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया था और बंधकों को पकड़ लिया था और इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) को इमारत पर बमबारी करनी पड़ी थी। शहर के किनारे पर IDF चौकियां स्थापित की गई हैं जो यहां से गुजरने वाले हर गाड़ी पर नजर रखती हैं। सड़कें खाली हैं और हर तरफ चीखता सन्नाटा सुना जा सकता है। 

यह सन्नाटा हवाई हमले के सायरन से टूटता है और गाजा से रॉकेट दागे जाते देखे जा सकते हैं। एक विस्फोट होता है – रॉकेट को रोक दिया गया है। कुछ मिनट बाद इजरायली रॉकेट की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। यहां बचे लोगों के लिए यह एक आम बात हो गई है। यहां पहुंच रहे पत्रकारों को निर्देश दिया जाता है कि बिना चौकन्ने रहे यहां जान जाने का खतरा है। 

70 साल की उम्र के कुछ बूढ़े अपने घरों के बाहर खड़ी पार्किंग के नीचे बैठे हैं। दोनों अंग्रेजी नहीं बोल सकते, लेकिन, एक स्थानीय गाइड की मदद से, उनमें से एक कहता है, “यह हमारा घर है, हम कैसे छोड़ सकते हैं?” अधिकारियों के मुताबिक पिछले नौ दिनों में शहर पर कम से कम 75 रॉकेट गिरे हैं। इजरायली प्रशासन परिवारों को सेडरोट से बाहर निकलने में सहायता कर रहा है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 17, 2023 October 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Child Adoption, LGBT, Supreme Court समलैंगिक कपल बच्चे गोद ले सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर क्या कहा
Next Article PM Modi | Rahul Gandhi लोकसभा चुनाव में गूंजेगा जाति की राजनीति का मुद्दा? क्या इशारे करता है कांग्रेस-भाजपा का यह रुख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?