उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम में इस 7 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पहले मिजरोम में हर दल वोटर्स तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के आइजोल में थे। यहां उन्होंने बीजेपी और संघ परिवार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने आइजोल में कहा कि विपक्षी INDIA गठबंधन देश के 60 फीसदी हिस्सा का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए BJP, RSS का नजरिया हमसे अलग है। उन्होंने कहा कि RSSका मानना है कि भारत को एक विचारधारा, संगठन द्वारा शासित किया जाना चाहिए, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। RSS, BJP आपकी आस्था की बुनियाद को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी डिसेंट्रलाइजेशन में विश्वास करती है जबकि BJP मानती है कि सभी फैसले दिल्ली में लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन भारत के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने दावा कि इंडिया गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे, स्वतंत्रता को संरक्षित कर भारत की अवधारणा की रक्षा करेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन विपक्षी गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे और धर्म या संस्कृति से परे लोगों की खुद को अभिव्यक्त करने और सद्भाव से रहने की स्वतंत्रता की रक्षा करके ‘इंडिया के आइडिया’ को डिफेंड करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव रखने में मदद की और उसके पास उस नींव की रक्षा करने का रिकॉर्ड है। इस दौरान राहुल गांधी ने BJP पर भारत के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने यह भी कहा, “नॉर्थ ईस्ट के विभिन्न राज्य BJP और RSS के हमलों का सामना कर रहे हैं, जिससे आपकी धार्मिक मान्यताओं की नींव को खतरा हो रहा है।”