तमिलनाडु से एक दर्दनाक खबर है। राज्य के शिवाकाशी के पास स्थित विरुद्धनगर जिले में एक पटाखे बनाने वाली कंपनी में दो विस्फोट हुए हैं। इन धमाकों में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय लोगों की मानें तो विस्फोट में मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।