By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग और ओप्पो के फ्लिप स्मार्टफोन में कौन है बेस्ट? जानें किसे खरीदें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग और ओप्पो के फ्लिप स्मार्टफोन में कौन है बेस्ट? जानें किसे खरीदें

Admin
Last updated: 2023/10/16 at 3:51 PM
Admin
Share
4 Min Read
Samsung | Oppo | Oppo Samsung Flip Phone
SHARE

Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: ओप्पो ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन Oppo Find N3 को 94,999 रुपये के दाम पर उपलब्ध कराया है। ओप्पो का यह कॉम्पैक्ट फ्लिप स्मार्टफोन है और इसे बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Flip 5 से कड़ी टक्कर मिलेगी। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में क्या-कुछ है खास? करते हैं इन दोनों फोन के फीचर्स की तुलना। जानें इन दोनों फ्लिप फोन से जुड़ी हर डिटेल…

एक ही फॉर्म फैक्टर के साथ आने के बावजूद ओप्पो और सैमसंग के दोनों फोन का लुक एकदम अलग है। Galaxy Z Flip 5 में बड़ी कवर डिस्प्ले दी गई है। फाइंड एन3 फ्लिप में दी गई नई वर्टिकल कवर स्क्रीन डिवाइस को एक यूनीक लुक देती है। हालांकि, Z Flip 5 स्मार्टफोन IPX7 रेटिंग के साथ आता है और यह फाइंड एन3 फ्लिप की तुलना में ज्यादा रग्ड है। फाइंड एन3 फ्लिप में अलर्ट स्लाइडर (Alert Slider) भी दिया गया है। बता दें कि ओप्पो की सिस्टर कंपनी वनप्लस का यह आइकॉनिक फीचर है।

ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.8 इंच बड़ी जबकि ज़ेड फ्लिप 5 में 6.7 इंच कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन में 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। हालांकि, हाई पिक्सल डेनसिटी प्रति इंच और 1750 निट्स की हाई पीक ब्राइटनेस के साथ गैलेक्सी जेड़ फ्लिप 5 में मिलने वाली स्क्रीन थोड़ी ज्यादा शार्प है। भले ही कागज पर दोनों फोन की डिस्प्ले में फर्क बड़ा दिखे लेकिन दोनों में एक जैसा एक्सपीरियंस ही मिलता है। हालांकि, डायरेक्ट सूरज की रोशनी में फोन का डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट रहती है।

हार्डवेयर की बात करें तो ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप, गैलेक्सी जेड़ फ्लिप 5 की तुलना में ज्यादा बेहतर है। फाइंड एन3 फ्लिप में ना केवल हाई-रेजॉलूशन कैमरे दिए गए हैं बल्कि इसमें 32MP टेलिफोटो लेंस भी मिलता है। फोन में दिया गया ट्रिपल कैमरा Hasselblad का है। बता दें कि Hasselblad ब्रैंडिंग के साथ आने वाले दूसरे फोन्स में भी कैमरा परफॉर्मेंस जबरदस्त मिलती है। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में भी कैमरा परफॉर्मेंस शानदार रहती है।

दोनों फोन में दिया गया प्रोसेसर एकदम अलग है। सैमसंग के फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट जबकि ओप्पो के फोन में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट दिया गया है। जेड फ्लिप 5 ने बेंचमार्क टेस्ट में ज्यादा बेहतर स्कोर किया। हालांकि, दोनों ही फ्लिप फोन में रियल-टाइम एक्सपीरियंस एक जैसा ही रहता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Find N3 Flip में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड कस्टम ColorOS 13 दिया गया है। वहीं जेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5 के साथ आता है। दोनों फोन में चार साल तक OS और 5 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 4300mAh की बैड़ी बैटरी दी गई है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। गैलेक्सी जेड़ फ्लिप 5 में 3700mAh की बैटरी मिलती है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo Find N3 Flip निश्चित तौर पर ज्यादा बेहतर है।

किसे खरीदें?
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप साफतौर पर बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा सिस्टम और नई डिजाइन के साथ आता है। इस फ्लिप फोन की कीमत भी थोड़ी सी कम है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में प्रीमियम बिल्ड, बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन दी गई है। अगर आप बेहतर कैमरे वाला फ्लिप फोन चाहते हैं तो Find N3 Flip खरीद सकते हैं। वहीं अगर परफॉर्मेंस आपकी पहली प्राथमिकता है जो गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 ज्यादा बेहतर विकल्प है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 16, 2023 October 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DARSHAN HIRANANDANI | MAHUA MOITRA | कौन हैं दर्शन हीरानंदानी? जिनपर लगा TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सवाल पूछने के बदले रिश्वत देने का आरोप
Next Article supreme court | ‘जिंदगी को खत्म करने की इजाजत नहीं’, 26 सप्ताह की गर्भवती को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अबॉर्शन की इजाजत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?