By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel Hamas War: कौन है हमास का आतंकी सिनवार, जिसे कहा जाता है ‘फिलिस्तीन का बिन लादेन’, जेल में बिताए थे 24 साल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel Hamas War: कौन है हमास का आतंकी सिनवार, जिसे कहा जाता है ‘फिलिस्तीन का बिन लादेन’, जेल में बिताए थे 24 साल

Admin
Last updated: 2023/10/16 at 6:13 PM
Admin
Share
4 Min Read
Israel Palestine Conflict, Israel Palestine War,
SHARE

इजरायल-हमास के बीच 10 दिनों से युद्ध जारी है। यह जंग तब शुरू हुई जब हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हजारों रॉकेट्स दाग दिए थे। जिसके बाद से ही दोनों ओर से मिसाइलें और मोर्टार दागे जा रहे हैं और लगातार हमले किए जा रहे हैं। आतंकी संगठन हमास की ओर से याह्या सिनवार ने मोर्चा संभाला हुआ है। इजरायली सेना ने इसकी तुलना अमेरिका में 9/11 हमला करने वाली आतंकी ओसामा बिन लादेन से की है और इसे बुराई का चेहरा बताया है। याह्या सिनवार को इजरायली सेना ने मारने के लिए कसम खा रखी है।

याह्या सिनवार को इजरायल ने मुर्दा घोषित कर रखा है। इजरायल ने कहा है कि उसकी तलाश तेज कर दी गई है। सिनवार को ऐसे समय में तलाशा जा रहा है जब गाजा पर हमले की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इजरायल की सेना ने शनिवार को हमास के तीन कमांडर बिलाल अल-कादरा, मुराद अबु मुराद और अली कधी को ढेर कर दिया है।

गाजा में हमास के मुखिया 60 साल के सिनवार को आईडीएफ ने ‘फिलिस्तीन का बिन लादेन’ कहा है। सिनवार को साल 2015 में अमेरिका ने आतंकवादी घोषित किया गया था। उसे इजरायल द्वारा कई बार गिरफ्तार किया जा चुका हे और उसने 24 साल जेल में बिताए हैं।

1962 में जन्मा सिनवार दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में पला-बढ़ा। यह इलाका उस समय मिस्र के नियंत्रण में था। इजरायली सेना इसके गृहनगर को खान यूनिस का कसाई के नाम से पुकारती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनवार का परिवार पहले अश्कलोन में बसा था, जो दक्षिण इजरायल में है। सिनवार के पास गाजा में इस्लामिक विश्वविद्यालय से अरबी अध्ययन में स्नातक की डिग्री है।

यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के अनुसार सिनवार ने आतंकी समूह के आंतरिक सुरक्षा बल को तैयार किया। 1989 में इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनी सहयोगियों की हत्या में उसकी भूमिका के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सलाखों के पीछे रहने के बावजूद वह समूह में मजबूत होता गया। उसने अपने दुश्‍मन की भाषा हिब्रू को बोलना भी सीख लिया।

सिनवार को साल 2011 में रिहा किया गया था। एक इजरायली सैनिक गिलाद शालित के बदले में उसे आजादी मिली थी। उस समय इजरायल ने 1000 से ज्‍यादा फिलीस्तीनियों को रिहा गया था। शालित को हमास ने बंधक बना लिया था और पांच साल तक अपनी कैद में रखा था।

साल 2011 में इजरायल की जेल से छूटने बाद हमास में उसकी जगह कुछ खास नहीं रही । धीरे-धीरे समय बीतने के बाद 2015 में वो हाइलाइट हुआ लेकिन तब भी उसे कुछ खास हमास ने तरजीह नहीं दी, पर जब अमेरिका द्वारा अन्य खूंखार आतंकियों के लिस्ट में इसका नाम सामने आया तब हमास के लड़ाकों में इसका नाम सबसे तेजी से उभर कर सामने आया। साल 2017 में हमास ने इसे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गाजा में हमास का प्रमुख बना दिया।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 16, 2023 October 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chiplun Bridge Collapse | Mumbai Goa Highway Bridge Collapse | Chiplun News Chiplun Bridge Collapse: सबसे लंबे फ्लाईओवर के गर्डर टूटे, डरे आसपास के लोग, निर्माण कार्य रोका गया
Next Article Apple | apple Festive Season | iPhone 15 Apple Festive Season Sale Live: शुरू हुई ऐप्पल फेस्टिव सीजन सेल, iPhones, Mac, iPad और स्मार्टवॉच पर 10000 रुपये तक छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?