By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: कौन हैं दर्शन हीरानंदानी? जिनपर लगा TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सवाल पूछने के बदले रिश्वत देने का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

कौन हैं दर्शन हीरानंदानी? जिनपर लगा TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सवाल पूछने के बदले रिश्वत देने का आरोप

Admin
Last updated: 2023/10/16 at 3:51 PM
Admin
Share
3 Min Read
DARSHAN HIRANANDANI | MAHUA MOITRA |
SHARE

तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा है। दिल्ली के एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेती है और उसके बाद सदन में सरकार से सवाल करती हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा ने हाल ही में संसद में 61 सवाल पूछे, जिसमें से 50 सवाल बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी और उनकी कंपनी के व्यवसायिक हितों की रक्षा करने के लिए पूछा था।

अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि दर्शन हीरानंदानी कौन हैं? दर्शन हीरानंदानी देश की सबसे बड़ी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ हैं। वह निरंजन हीरानंदानी के बेटे हैं, जो हीरानंदानी ग्रुप के संस्थापक है। हीरानंदानी ग्रुप टाउनशिप, आईटी पार्क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं के विकास के लिए जाना जाता है। वर्तमान में भी इस ग्रुप की कई परियोजनाएं चल रही है।

दर्शन हीरानंदानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित रोशेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.एस. और एमबीए की डिग्रीहासिल की है। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार दर्शन हीरानंदानी को ग्रुप के रियल एस्टेट बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें और कई सेक्टर्स- जैसे डाटा सेंटर्स की स्थापना, क्लाउड कंप्यूटिंग, एनर्जी सेक्टर, औद्योगिक वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कंपनी के कदम आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दर्शन की प्रोफाइल में कहा गया है कि उन्होंने तेज (TEZ) प्लेटफॉर्म्स की स्थापना की है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को कुछ सबूत भी शेयर किए हैं। उन्होंने महुआ मोइत्रा को तत्काल संसद से निलंबित करने का आग्रह किया है। बीजेपी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में कहा है कि इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि संसदीय प्रश्न पूछ कर एक व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के व्यवसायिक हितों को हासिल करने और उनकी रक्षा के लिए महुआ मोइत्रा ने आपराधिक साजिद रची है। उन्होंने 12 दिसंबर 2005 की घटना कैश फॉर क्वेरी भी याद दिलाया है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 16, 2023 October 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Entry level sports bike । Bajaj Pulsar NS 125 Vs TVS Raider । Bike Compare Bike Compare: TVS Raider Vs Bajaj Pulsar NS 125 में कौन है कीमत, इंजन और माइलेज में ज्यादा बेहतर स्पोर्ट्स बाइक, जानें यहां
Next Article Samsung | Oppo | Oppo Samsung Flip Phone Oppo Find N3 Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग और ओप्पो के फ्लिप स्मार्टफोन में कौन है बेस्ट? जानें किसे खरीदें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?