By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Operation Ajay: इजरायल-फिलिस्तीन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’, जानिए क्यों खास है यह मिशन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Operation Ajay: इजरायल-फिलिस्तीन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’, जानिए क्यों खास है यह मिशन

Admin
Last updated: 2023/10/12 at 4:42 PM
Admin
Share
4 Min Read
Hamas | israel
SHARE

इजरायल-हमास युद्ध के छठे दिन भारत सरकार ने इजरायल और फिलिस्तीन से भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। गुरुवार से सरकार विशेष चार्टर्ड उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को वापस लाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार जरूरत पड़ने पर नौसेना का भी इस्तेमाल करेगी। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की थी। विदेश मंत्री ने लिखा था कि हमारे जो नागरिक इजराइल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए सरकार हर तरह तैयार है। 

भारत सरकार इजरायल और फिलिस्तीन से नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ानें भेजेगी। सरकार ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना के जहाज भी भेजे जा सकते हैं।

इजराइल में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुरुवार से विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों की पहली खेप ईमेल कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि बाद की उड़ानों के लिए अन्य रजिस्टर्ड लोगों को संदेश भेजा जाएगा।

इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 18,000 भारतीय इस समय इजरायल में हैं। यहां लगभग 1,000 छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी हैं।

मध्यपश्चिम भारत में इजराइल के महावाणिज्यदूत (Consul General) कोबी शोशानी ने गुरुवार को कहा, “इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें 1,000 छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें हम बहुत प्यार करते हैं। जिस भारतीय व्यापार समुदाय को हम बहुत प्यार और सम्मान करते हैं, वह हमारी अर्थव्यवस्था में योगदान देता है।” 

इजरायली सरकार ‘ऑपरेशन अजय’ में तेल अवीव में भारतीय दूतावास की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रही है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट के मुताबिक फिलिस्तीन में 20  भारतीय रहते हैं। फिलिस्तीन राज्य में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय रामल्लाह ने बुधवार को फिलिस्तीन में भारतीयों के लिए एक समर्पित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर साझा किया है।

विदेश मंत्रालय ने चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है:

नियंत्रण कक्ष में संपर्क करने के लिए आप यहां कोंटेक्ट कर सकते हैं।

1800118797 (टोल फ्री)
+91-11 23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+919968291988

इसके अलावा, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है, जिस तक नीचे दिए गए संपर्क विवरण के अनुसार पहुंचा जा सकता है:

+972-35226748
+972-543278392
cons1.telaviv@mea.gov.in

इसके अलावा, रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन भी स्थापित की है, जिस तक नीचे दिए गए संपर्क विवरण के अनुसार पहुंचा जा सकता है।

+970-592916418 (व्हाट्सएप भी)
https://rep.ramallah@mea.gov.in

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 12, 2023 October 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Diwali With Mi | Xiaomi Sale | Xiaomi Diwali Offers Diwali With Mi Sale: शाओमी की दीवाली सेल शुरू, Redmi Note 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 6 समेत ढेरों डिवाइस पर धमाकेदार डिस्काउंट
Next Article OnePlus | OnePlus Pad Go | OnePlus Pad Go Pre booking OnePlus Pad Go: 8000mAh बैटरी वाले वनप्लस के सस्ते टैबलेट की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री मिल रहा 1399 रुपये वाला फोलियो केस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?