By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: गाजा के अस्‍पतालों में मचा कोहराम, दवा व बिजली की आपूर्ति बाधित, घायल दम तोड़ने को मजबूर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

गाजा के अस्‍पतालों में मचा कोहराम, दवा व बिजली की आपूर्ति बाधित, घायल दम तोड़ने को मजबूर

Admin
Last updated: 2023/10/12 at 5:08 PM
Admin
Share
3 Min Read
Ghaza attack | bombing
SHARE

गाजा पर इजरायल के पलटवार के बाद यहां के लोगों की हालत बद बदतर हो गई है। हाल यह है कि किसी के पास न तो खाने का सामान बचा है और ना ही पानी। इजरायल के हमले में घायल हुए लोग अपने परिजनों के सामन दम तोड़ रहे हैं। अस्‍पतालों में कोहराम मचा हुआ है। बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण मशीनें धीरे- धीरे बंद पड़ी हैं। आई सी यू में भर्ती मरीजों को लाइफ सपोर्ट और ऑक्‍सीजन तक नहीं मिल पा रहा है। मशीनें बंद होने के साथ ही लोगों की धड़कनें भी बंद हो रही है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अहमद शेख अली नाम के एक शख्‍स ने कहा, मेरा भाई और दो बहनें नजरों के सामने मर गए। उनकी सांसे बंद हो रही थी और केवल देख सकते थे। अस्‍पताल में मशीनें बंद हो गई हैं ऐसे में सभी मजबूर हैं। बता दें इजरायल ने गाजा पर पलटवार करने के साथ ही तेल और जरूरी सामनों की आपूर्ति बंद कर दी है। गाजा इजरायल से घिरा हुआ है ऐसे में उसे हर जरूरत पूरी करने के लिए इजरायल की ओर देखना पड़ता है। इजरायल के रास्‍ते ही गाजा के लिए तेल की आपूर्ति होती है। तेल की कमी की वजह से गाजा का बिजली घर बंद हो गया है।

फिलिस्‍तीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा था कि तेल ना होने की वजह से गाजा में चिकित्‍सा सेवाएं खतरे में है। अगर तत्‍काल बिजली बहाली नहीं की गई तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। बड़ी संख्‍या में लोगों की जान जाने वाली है।सबसे अधिक समस्‍या आईसीयू में है। यहां पर गंभीर मरीज हैं जो कि बिना बिजली और मशीनों के सरवाइव नहीं कर सकते। वहीं आईसीयू के अलावा भी दिक्‍कत यह है कि दवा की आपूर्ति भी बंद हो गई है।

युद्ध के ऐसे माहौल में लोग रेफ्रिजेटेड फूड के सहारे रह सकते हैं पर बिजली नहीं होने के कारण वह भी नहीं मिल पा रहा है। दुकानें और सुपर मार्केट बंद हो गए हैं। लोखों लोग इस विभीषिका के बीच मरने को मजबूर हैं। गाजा पावर प्‍लांट की ओर से कहा गया है कि अगर इसे फिर से शुरू करना है तो तेल का बंदोवस्‍त करना होगा। पावर कट की वजह से एटीएम से लोग पैसे तक नहीं निकाल पा रहे हैं। लोग आपस में बात भी नहीं कर पा रहे हैं।मोबाइल और फोन सेवा पूरी इतरह ठप हो गई है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 12, 2023 October 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OnePlus | OnePlus Pad Go | OnePlus Pad Go Pre booking OnePlus Pad Go: 8000mAh बैटरी वाले वनप्लस के सस्ते टैबलेट की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री मिल रहा 1399 रुपये वाला फोलियो केस
Next Article Hamas | israel| Iran इजरायल- हमास के संघर्ष के बीच सऊदी अरब और ईरान के राष्ट्राध्यक्षों ने की फोन पर बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?