By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas war: इजरायल ने तबाह किया हमास का एडवांस डिटेक्शन सिस्टम, हमले में कमांडर भी हुआ ढेर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas war: इजरायल ने तबाह किया हमास का एडवांस डिटेक्शन सिस्टम, हमले में कमांडर भी हुआ ढेर

Admin
Last updated: 2023/10/11 at 5:30 PM
Admin
Share
4 Min Read
Israel-Hamas war| Israel-Hamas
SHARE

इजरायल और हमास के बीच शनिवार को शुरू हुई जंग का आज पांचवा दिन है। पिछले चार दिन में दोनों तरफ से 2100 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल का दावा है कि उसके 1200 के करीब लोगों की मौत हुई है। वहीं, अल जज़ीरा के मुताबिक इजरायली हमले में 900 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। गाजा पट्टी से 2।60 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इस बीच हमास आतंकियों को तगड़ा झटका लगा है। गाजा पट्टी में इजरायली फाइटर जेट्स और विमानों पर नजर रखने के लिए लगाया गया आतंकी संगठन का एडवांस डिटेक्शन सिस्टम नष्ट हो गया है। यह वह तकनीक थी जिसके सहारे हमास गाजा पर आने-जाने वाले किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट पर नजर रख रहा था। हमास ने इस काम के लिए गाजा स्ट्रिप की कई इमारतों की छतों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों को सोलर पैनल्स के नीचे छिपाकर लगाया जाता था, ताकि वह दिखाई न पड़े। इतना ही नहीं इन कैमरों को ड्रोन, एयरक्राफ्ट या सैटेलाइट से भी खोजा नहीं जा सकता था। पर इजरायली एयर अटैक की वजह से हमास का यह ट्रैकिंग नेटवर्क पूरी तरह खत्म हो चुका है।

इजरायली एयरफोर्स ने कहा कि उसके फाइटर जेट्स ने हमास के ट्रैकिंग नेटवर्क की खोज कर, हर उस इमारत को खत्म कर दिया, जो इजरायल के विमानों पर नजर रखने का काम कर रहे थे। अब उनका ट्रैकिंग सिस्टम खत्म हो चुका है। इजरायल के हमलावर ड्रोन रात में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को खोज-खोजकर मार रहे हैं। गाजा पट्टी के बीट हनौन में कल रात इजरायली फाइटर जेट्स ने 80 जगहों पर हमला किया। साथ ही हमास आतंकियों के दो एक्टिव कमांड सेंटर्स को उड़ा दिया गया है।

इसके अलावा इजरायल ने हमास के कमांडर मुहम्मद ओसमैल के घर को उड़ा दिया है। हमास के एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के कमांडर को ढेर कर दिया गया है।एयरफोर्स ने सुरंगों की चेन को बरबाद कर दिया है। हमास आतंकियों के गाजा में घरों को बरबाद कर दिया गया है। हमास के मिलिट्री कंपाउंड को उड़ाया गया है। हथियारों के डिपो को खत्म कर दिया गया है। ऑब्जरवेशन और ट्रांसमिशन टॉवर की धज्जियां उड़ा दी गई हैं।

इसके अलावा कई ऊंची इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया है। हमास के सीनियर नेता के अड्डों को जमींदोज़ किया इसके अलावा हमास के नौसैनिक यूनिट के कमांडर का घर भी उड़ाया गया है।जहां से इजरायल पर रॉकेट दागे जाते थे, इस्लामिक जिहाद के उस ऑपरेशनल कमांड सेंटर को खत्म कर दिया गया है।

हमास ने हथियारों को मंगाने के लिए सीक्रेट टनल और समुद्री मार्ग को चुना। हमास ईरान और सीरिया के साथ मिलकर काम करता है। इन देशों से आतंकी संगठन हमास को हथियारों की मदद मिलती है। हमास ने दूसरे देशों से Fajr-3, Fajr-5 और M302 रॉकेट खरीदे हैं, जो तबाही मचाने का काम करते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ड्रोन अटैक से लेकर रॉकेट हमले तक के लिए पूरी तरह से तैयार रहा है। हमास के पास इन हमलों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की कमी नहीं है। यह आतंकी संगठन कई तरह के हथियारों का निर्माण गाजा पट्टी में करता है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 11, 2023 October 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Shahid Latif। Pakistan Who was Shahid Latif: कौन था भारत का दुश्मन शाहिद लतीफ? पाकिस्तान में हुई गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले से क्या है कनेक्शन
Next Article Triumph Scrambler 400 X Vs Yezdi Scrambler and KTM Adventure 390 । Triumph Scrambler 400 X । Yezdi Scrambler । KTM Adventure 390 Bike Compare: Yezdi Scrambler और KTM Adventure 390 के सामने कीमत से लेकर फीचर्स तक कैसी है Triumph Scrambler 400 X, पढ़ें कंपेयर रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?