By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Amazon-Flipkart Sale: ऐप्पल, पोको, मोटो और रियलमी के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, गेमिंग के लिए बेस्ट हैं ये डिवाइस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Amazon-Flipkart Sale: ऐप्पल, पोको, मोटो और रियलमी के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, गेमिंग के लिए बेस्ट हैं ये डिवाइस

Admin
Last updated: 2023/10/11 at 2:46 PM
Admin
Share
6 Min Read
Realme | Smartphones | Gaming Phones
SHARE

Amazon Great Indian Festival और Fipkart Big Billion Days sale में स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप गेमिंग फोन लेना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट सेल में गेमिंग फोन को शानदार डील और डिस्काउंट पर लिया जा सकता है। Apple, Poco, Motorola के इन फोन पर BGMI, Genshin Impact, Honkai Star Rail, Garena Free Fire समेत दूसरे मोबाइल गेम आसानी से बिना लैगिंग और हैंग के बगैर खेले जा सकते हैं। जानें इन टॉप- गेमिंग फोन के बारे में विस्तार से…

पोको एफ5 स्मार्टफोन फिलहाल बाजार में मौजूद सबसे बेस्ट मिड-रेंज गेमिंग फोन में से एक है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है जो Dolby Vision सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए इस हैंडसेट में Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।

Poco F5 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इस फोन में 2 ऐंड्रॉयड और 3 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। कंपनी हैंडसेट पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इस फोन में बिना कोई सेटिंग बदले कोई भी गेम 60fps पर आसानी से खेला जा सकता है। अगर आपका बजट कम है और आपकी तलाश एक ऐसे फोन की है जो कुछ साल तक चल जाए तो पोको एफ5 बेस्ट ऑप्शन में से एक है। आप 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाले पोको एफ5 को बिना बैंक ऑफर्स के साथ 22,999 रुपये में लिया जा सकता है।

अगर आप IP68 प्रोटेक्शन और बढ़िया गेमिंग फोन की तलाश में हैं तो मोटोरोला एज 40 एक शानदार ऑप्शन है। Motorola Edge 40 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 778G से थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। फोन में 6.55 इइंच pOLEd पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है।

मोटोरोला का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आता है। इस फोन में 50MP प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अगर आप स्टॉक-ऐंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आने वाले एक बढ़िया फोन की तलाश में हैं तो मोटोरोला एज 40 को खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये है।

2022 में लॉन्च हुए रियलमी जीटी 2 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 6.7 इंच 2K LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में एक कूलिंग चैम्बर भी है जो कई घंटों तक लगातार गेम खेलने पर भी फोन को गर्म नहीं होने देता।

अगर आप 30000 रुपये से कम में ऐसा गेमिंग फोन चाहते हैं जो हाई सेटिंग पर लेटेस्ट गेम प्ले कर सके और उसमें बढ़िया कैमरा भी मिले तो Realme GT2 Pro एक शानदार ऑप्शन है। 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को फिलहाल फ्लिपकार्ट से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ऐप्पल आईफोन 14 में A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इस हैंडसेट में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिलती है लेकिन रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ तक लिमिटेड है। यह आईफोन iOS 16 के साथ आता है और इसमें 512 जीबी तक नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है।

अगर आप एक ऐसे कॉम्पैक्ट गेमिंग फोन की तलाश में हैं जिसमें सारे मोबाइल गेम, बढ़िया सेटिंग्स पर प्ले हो सकें तो ऐप्पल का यह फोन शानदार ऑप्शन है। इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलती है। हैंडसेट के बेस वेरियंट में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन को 56,999 रुपये में बैंक ऑफर्स के बिना खरीदा जा सकता है।

अगर आपका बजट कम है तो हम आपको iPhone 13 को खरीदने की सलाह देंगे। इसमें भी आईफोन 14 वाला ही प्रोसेसर दिया गया है। लेकिन iPhone 13 में Action Mode जैसे नए फीचर्स नहीं है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन 51,999 रुपये में लिया जा सकता है।

अगर आप सबसे वैल्यू-फॉर-मनी गेमिंग फोन की तलाश में हैं तो iQOO Neo 7 Pro एक बढ़िया ऑप्शन है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

आईक्यू के इस फोन में 50MP प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है जो बढ़िया क्वॉलिटी की फोटो कैप्चर करता है। हैंडसेट में ‘Game Frame Interpolation’ टर्न ऑन रहने पर Genshin Impact जैसे गेम्स 90fps और BGMI 120fps पर प्ले होता है।

आईक्यू नियो 7 प्रो में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W चार्जिंग सपोर्ट करती है। अगर आप मिड-रेंज गेमिंग फोन चाहते हैं तो 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 32,999 रुपये में ऐमजॉन से खरीद सकते हैं।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 11, 2023 October 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MINI Countryman Shadow Edition । MINI Countryman Shadow Edition launched । MINI Countryman Shadow Edition price MINI Countryman Shadow Edition launched: मिनी कंट्रीमैन शेडो एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत के साथ जानें इस लग्जरी कार की कंप्लीट डिटेल
Next Article Redmi | Redmi Smartphones | Redmi Note 12 5G 3,250 रुपये में आपका हो जाएगा 48MP कैमरे वाला Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है ऑफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?