By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Samsung Galaxy S23 FE vs Galaxy S23: सैमसंग के दो स्मार्टफोन में कड़ी टक्कर, जानें कीमत व फीचर्स में कौन है बेस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Samsung Galaxy S23 FE vs Galaxy S23: सैमसंग के दो स्मार्टफोन में कड़ी टक्कर, जानें कीमत व फीचर्स में कौन है बेस्ट

Admin
Last updated: 2023/10/09 at 2:27 PM
Admin
Share
6 Min Read
Samsung | Samsung Smartphone | Samsung Galaxy S23
SHARE

Samsung Galaxy S23 FE vs Galaxy S23: सैमसंग ने भारत में अपना लेटेस्ट फैन एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S23 FE कंपनी का नया प्रीमियम फोन है। यह फोन दक्षिण कोरियाई कंपनी की गैलेक्सी एस23 सीरीज का चौथा हैंडसेट है। फोन को प्रीमियम फीचर्स और दाम के साथ देश में उपलब्ध कराया गया है। आपको बताते हैं सैमसंग का यह नया फैन एडिशन स्टैंडर्ड Galaxy S23 से कितना अलग है? जानें फोन के दाम और फीचर्स के बारे में विस्तार से…

सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ल दी गई है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। हैंडसेट में कंपनी का Exynos 2200 चिपसेट के साथ आता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 8MP टेलिफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम + 12MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में फ्रंट व बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन पर बीच में ऐल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। और स्क्रीन 1750 निट्स के साथ आती है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3900mAh की बैटरी दी गई है जो 25W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन में 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए डिवाइस में फ्रंट व रियर पर Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। फोन में ऐल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आती है।

Galaxy S23 FE में 6.4 इंच डिस्प्ले मिलती है जो ना केवल थोड़ी बड़ी है बल्कि फोन हाथ में भारी लगता है। गैलेक्सी एस23 एफई का वज़न 209 ग्राम है औ इसकी मोटाई 8.2mm है। लंबे समय तक फोन को इस्तेमाल करने पर आपको यह फर्क महसूस होगा। वहीं गैलेक्सी एस23 एफई सिर्फ 168 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.6mm है। गैलेक्सी एस23 इस्तेमाल करने में सुविधाजनक है और इसे कहीं भी ले जाना आसान है। अगर आप एक ऐसा फोन पसंद करते हैं जो आसानी से आपके हाथ और पॉकेट में फिट हो जाए तो गैलेक्सी एस23 एक पर्फेक्ट चॉइस है।

गैलेक्सी एस23 में FE मॉडल की तुलना में कई दूसरे फायदे मिलते हैं। एस23 ज्यादा प्रीमियम मैट फिनिश के साथ आता है और देखने में ज्यादा शानदार अहसास देता है। वहीं गैलेक्सी एस23 FE में ग्लॉसी लुक मिलता है जो Galaxy A Series फोन की याद दिलाता है। गैलेक्सी एस23 काफी स्लिम और पतले बेज़ल के साथ आता है। जबकि एफई मॉडल में बेज़ल थोड़े मोटे हैं।

गैलेक्सी एस23 FE में एक्सीनॉस 2200 चिपसेट दिया गया है लेकिन यह गैलेक्सी एस23 में दिए गए Snapdragon 8 Gen 2 जैसा पावरफुल नहीं है। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर ना केवल फास्ट है बल्कि यह बैटरी की भी कम खपत करता है।

गैलेक्सी एस23 में फैन एडिशन वेरियंट की तुलना में 3900mAh की बैटरी दी गई है। इसलिए उम्मीद है कि दोनों फोन में एक जैसी बैटरी लाइफ मिल सकती है।

बात जब फोटोग्राफी की हो तो Galaxy S23 FE में पिछली जेनरेशन एफई वेरियंट की तुलना में बड़े अपग्रेड मिलते हैं। दोनों हैंडसेट में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसका मतलब है कि दोनों फोन से अच्छी रोशनी में बढ़िया क्वॉलिटी की तस्वीरें कैद होने की उम्मीद है। हालांकि, Galaxy S23 FE में के 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस से गैलेक्सी एस23 में दिए गए 10MP टेलिफोटो लेंस से ली गई तस्वीर जितनी स्पष्ट क्वॉलिटी नहीं मिलती।

गैलेक्सी एस23 एफई को देश में 59,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें गैलेक्सी एस23 वाले अधिकतर फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं। हैंडसेट में बढ़िया कैमरा, और IP68 रेटिंग व Dex सपोर्ट दिया गया है।

वहीं गैलेक्सी एस23 एक प्रीमियम डिवाइस है और हाथ में यह एफई वेरियंट की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और सुंदर दिखता है। फोन की कीमत 74,999 रुपये है लेकिन स्लीक डिजाइन, बेहतर कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 पावरफुल चिपसेट ऑफर करता है।

आप अपने बजट के हिसाब से दोनों में से कोई फोन ले सकते हैं। अगर आप एक कॉम्पैक्ट पावरहाउस फोन के साथ दोस्तों को शो-ऑफ करना चाहते हैं तो Galaxy S23 एक बढ़िया विकल्प है। वहीं अगर आप बजट फ्रेंडली फोन के साथ सैमसंग जैसे ब्रैंड्स का एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Galaxy S23 FE खरीद सकते हैं।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 9, 2023 October 9, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Upcoming Electric Cars । Top 6 Upcoming Mid Size Electric SUV । Upcoming Mid Size Electric SUV Top 6 Upcoming Mid Size Electric SUVs: जल्द लॉन्च होंगी 6 मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी, जिनमें मिलेगें लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ बढ़िया डिजाइन और हाइटेक फीचर्स
Next Article CHANDRABABU NAIDU | ANDHRA PRADESH| JAIL चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से झटका, खारिज हुईं अग्रिम जमानत की याचिकाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?