By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: इंटेलीजेंस फेलियर की वजह से हमास को नहीं रोक सके हम, इजरायल के पूर्व पीएम बोले- हमेशा ऐसा नहीं होने वाला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

इंटेलीजेंस फेलियर की वजह से हमास को नहीं रोक सके हम, इजरायल के पूर्व पीएम बोले- हमेशा ऐसा नहीं होने वाला

Admin
Last updated: 2023/10/09 at 5:41 PM
Admin
Share
3 Min Read
gaza strip| israel |
SHARE

इजरायल के पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता यायर लापिड का कहना है कि हमास का हमला वाकई भौचक करने वाला रहा। हमारी सबसे बड़ी कमजोरी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई, जिसकी वजह से सैकड़ों इजरायली मारे गए। लापिड का मानना है कि हमास के हमले का बखूबी जवाब दिया जा सकता था। बहुत से लोगों की जान बचाई भी जा सकती थी, अगर हमारी इंटेलीजेंस चाकचौबंद रहती।

NDTV से विशेष बातचीत में लपिड ने कहा कि ये समय राजनीति करने का नहीं है। सरकार हो या विपक्ष सभी को इस समय एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ये संकट देश पर है। ये संकट लोगों पर है। हम सभी को एक साथ रहकर हमास के हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि हमारी सेना जोरदार हमला कर रही है। हमास को ये बता दिया जाएगा कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी है। लापिड का कहना था कि हमास को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इंटेलीजेंस फेलियर हमेशा नहीं होने वाला है। ये गलती एक बार की थी जो हो गई।

हालांकि बीते दिन खबर थी कि इजरायल में इमरजेंसी गवर्नमेंट बनाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों में बात चल रही है। समाचार पत्र हारेत्ज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा विपक्षी नेता यायर लापिड और बेनी गैंट्ज ने शनिवार को इस बारे में बात की थी। उन्होंने नेतन्याहू की सरकार में शामिल होने की संभावना पर चर्चा की। एक सवाल के जवाब में लापिड ने कहा कि इस समय देश की सुरक्षा अहम है। इमरजेंसी यूनिटी गवर्नमेंट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। हम पहले देश पर आए संकट से तो निबट लें। उसके बाद राजनीति पर चर्चा कर लेंगे। पिछले साल दिसंबर में नेतन्याहू के सत्ता में लौटने से पहले लापिड ही इजरायल के प्रधानमंत्री थे।

गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को इजरायल पर औचक हमला कर दिया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें भी बहुत से लोगों के मारे जाने की खबर है। मौत का आंकड़ा हजारों में पहुंच चुका है।

 

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 9, 2023 October 9, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MANIPUR | VIRAL VIDEO | मणिपुर में युवक को आग लगाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने कही बड़ी बात
Next Article Nokia | Nokia G42 5G | Amazon Great Indian Festival Sale Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 50MP कैमरे वाले नए Nokia G42 5G पर भारी बचत, 11000 से कम में हो जाएगा आपका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?