By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: तापमान गिरने के साथ ही राजधानी दिल्‍ली में गहरा सकता है प्रदूषण का संकट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

तापमान गिरने के साथ ही राजधानी दिल्‍ली में गहरा सकता है प्रदूषण का संकट

Admin
Last updated: 2023/10/08 at 2:13 PM
Admin
Share
5 Min Read
Pollution | Delhi
SHARE

राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान में गिरावट के साथ वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ठंडक बढ़ने के साथ-साथ राजधानीम में प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है।

वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 231 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में यह 210, गुरुग्राम में 172, नोएडा में 250 और ग्रेटर नोएडा में 292 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ठंडक बढ़ने के साथ प्रदूषण के कण नीचे जमा होने शुरू हो जाएंगे तो प्रदूषण का स्तर और खराब हो सकता है।

इसे देखते हुए प्रदूषण कम करने के त्वरित कार्य बल के पहले चरण के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली की हवा में सापेक्षिक नमी 62 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद अधिकारियों को होटल व रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व ताप ऊर्जा संयंत्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सर्दी के दौरान दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू की जाने वाली केंद्र सरकार की चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना के तहत यह कदम उठाया गया है।

जनसत्ता संवाददाताा: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में धूल-कण प्रदूषण की रोकथाम के लिए शनिवार को महीने भर का एक अभियान शुरू किया और कहा कि संबद्ध नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने पर केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के प्राधिकारों को होटलों व रेस्तराओं में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा प्रदूषणकारी उद्योगों एवं ताप बिजली संयंत्रों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया था ।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण के लिहाज से ‘हाटस्पाट’ बने वजीरपुर का औचक दौरा कर हालात का जायजा लिया। राय ने बताया कि वजीरपुर इलाके में बढ़े प्रदूषण का कारण अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम और निर्माण कार्य है। उन्होंने स्थिति को काबू करने के लिए संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

धूल रोधी अभियान के पहले चरण के तहत सात नवंबर तक मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है, पूरी दिल्ली में 591 टीमें तैनात की गई हैं। निर्माण एजंसियों के लिए 14 सूत्री निर्देश लागू करना आवश्यक। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

धूल का प्रदूषण रोकने के लिए 530 वाटर स्प्रिंकलर( पानी का छिड़काव करने की मशीनें), 82 एमआरएस मशीनें और 258 मोबाइल एंटी स्माग गन तैनात की गई हैं। प्रदूषण को कम करने के लिए हाट स्पाट के लिए अलग-अलग विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। यह कदम केंद्र सरकार की प्रदूषण नियंत्रण योजना के तहत उठाया गया है।

यह योजना ‘क्रमबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ के नाम से जानी जाती है और इसे सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू किया जाता है। राय ने कहा कि खराब होती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर ‘धूल-कण विरोधी अभियान’ शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 500 वर्गमीटर से अधिक दूरी पर सभी स्थानों पर धूल-कण नियंत्रण उपकरण लगाया जाना शामिल है तथा वेबपोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय पर उसकी निगरानी की जाएगी।

राय ने कहा कि दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों के लिए अलग-अलग एवं विशिष्ट कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं।
और उसके लिए 40 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों के वायु गुणवत्ता आंकड़ों को आधार बनाया गया है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 8, 2023 October 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MG ZS EV price down । MG ZS EV price cut down । MG ZS EV old and news price MG ZS EV Price slashed: एमजी जेडएस ईवी की कीमत में हुई 2.50 लाख रुपये की भारी कटौती, जानें इस रेंज से लेकर फीचर्स तक कंप्लीट डिटेल
Next Article Congress CEC Meeting | Madhya Pradesh | MP Election 2023: कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का चयन लेकिन नामों का खुलासा नहीं, यह रही वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?