क्या आपके पास अभी भी आपके पास 2000 का नोट है? जमा करने की तारीख तो कल (7 अक्टूबर) को निकल गई है। ऐसे में क्या अब आप नोट जमा कर पाएंगे। हम इस ही सवाल का जवाब आपके सामने रख रहे हैं। दरअसल आपके पास अभी भी 2000 के नोट को जमा करने का मौका बचा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 के नोट बदलने और जमा करने की 30 सितंबर की समय सीमा 7 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी थी। RBI की विज्ञप्ति के मुताबिक कहा गया था कि बैंक शाखाओं में 2,000 के नोट जमा करना या बदलना बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अब कर आप नोट बदलने से चूक गए हैं तो आपको क्या करना है, जानिए
अब जब बैंक शाखाओं में नोट बदलने की आखिरी तारीख निकल गई है तो आप केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कार्यालयों में नोट बदल सकते हैं। आरबीआई के मुताबिक 2000 के बैंक नोटों को अब सिर्फ आरबीआई के 19 कार्यालयों में बदला जा सकेगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि अब तक 2,000 मूल्य वर्ग के 3.43 लाख करोड़ नोट सिस्टम में वापस आ गए हैं। प्रेस मीट को संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जो नोट वापस आए हैं उनमें से 87 प्रतिशत बैंक खातों में जमा किए गए हैं, जबकि बाकी को काउंटर पर बदल दिया गया है। वर्तमान में 12,000 करोड़ से अधिक के नोट अभी भी प्रचलन में हैं।
19 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद 2000 के नोट चलन में आए थे। इसे बाद में बंद कर दिया था। आरबीआई ने शुरुआत में नोट जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था, लेकिन आखिरी तारीख को इसे एक सप्ताह बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दिया गया था।