ED ने बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया। आप नेता से 10 घंटे से ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ED संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने कहा है कि उसने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिये हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह के बीच लेनदेन साबित किया।
वहीं बीजेपी ने अपने X हैंडल पर आम आदमी पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की एक फोटो शेयर की है। एक फिल्म के पोस्टर के रूप में बनी इस फोटो में आप नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। तस्वीर पर लिखा है दो कैदी- In Theaters Now. वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के डॉन के घर बटुआ नहीं दस्तावेज मिलते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें jansatta.com
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। AAP के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक ने कहा कि धीरे-धीरे भीड़ जमा हो रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1709821655923712021
सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत को लेकर सुनवाई जारी है। सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को मीडिया रिपोर्ट की जानकारी देते हुए मामले से अवगत कराया। इस रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत ने ईडी से पूछा था कि आप को आरोपी क्यों नहीं बनाया। एएसजी एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मीडिया ने उनसे पूछा था और उन्होंने कहा कि अगर सबूत है तो वे किसी को नहीं बख्शेंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोर्ट की ओर से कानूनी सवाल पूछा गया था कि अगर दो पक्ष फंसे हैं और तीसरा लाभार्थी है तो तीसरे पक्ष पर मुकदमा क्यों नहीं चल सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1709811170084098360
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उन्हें 2024 तक ऐसा करने दीजिए, हम भी लड़ते रहेंगे। जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां ये छापेमारी जारी रहेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1709801487701065767
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “आज देश में गरीबी, बेरोज़गारी व महंगाई बढ़ रही है। अगर विपक्षी नेता लोगों की आवाज़ उठा रहे हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाला जा रहा है। 2024 तक केंद्र सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी ताकि कोई जनता की बात न कर सके.।”
नांदेड़ अस्पताल में हुई संदिग्ध मौतों के मामले में डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डिलिवरी विभाग के डीन और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में IPC की धारा 304 और 34 लगाई गईं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हो लेकिन किंगपिन बाहर है, किंगपिन का नंबर भी आएगा। जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं।”
AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, “उन्होंने (ED) वही किया जो उनके आकाओं ने उनसे कहा था। उन्हें मेरे घर में कुछ नहीं मिला। अगर किसी को कुछ नहीं मिल रहा, तो लंबा टटोलेगा ही। उन्हें कुछ नहीं मिला, इसलिए समय लगा।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1709790880545296678
बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर चल रही ED की छापेमारी पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, “अदालत के निर्देश पर कुछ अध्यक्ष और बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। छापेमारी खत्म होने के बाद ही पता चलेगा कि क्या सबूत मिले और क्या रिकवरी हुई।”
आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संसद में आप की आवाज रोकने के लिए संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। हम गिरफ्तारी की धमकियों से नहीं डरेंगे। उन्होंने चुनौती दी कि संजय सिंह के घर से मिले रुपयों को दिखायें। आप ने कहा कि हम न चुप होंगे, न डरेंगे। आतिशी ने कहा कि वो हमें डरा नहीं पाये, चुप नहीं करा पाये तो गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”2022 में दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ED ने भी केस दर्ज़ किया था। मनीष सिसोदिया और मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में गए। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है, जिसने कहा कि वे सरकारी गवाह बनेंगे। सरकारी गवाह बनकर उन्होंने कई बड़ी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी। दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें मोटा पैसा इकट्ठा करना है। दिनेश अरोड़ा ने मोटा पैसा इकट्ठा किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया। दिनेश अरोड़ा खुद स्वीकार करते हैं कि मोटा पैसा इकट्ठा करने के बदले उत्पाद शुल्क विभाग में उनका कुछ मामला फंसा हुआ था जिसमें उनकी मदद की गई। ED ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज़ किया। AAP नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। वास्तव में ED ने संजय सिंह का नाम 4 जगहों पर डाला था, जिसमें से 3 जगह सही था एक जगह ED से टाइपो में गलती हुई थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी विपक्षी गठबंधन INDIA को लेकर भाजपा की हताशा का नतीजा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति मामले की जांच के तहत 1,000 से अधिक छापे मारे गए हैं, लेकिन गलत तरीके से अर्जित संपत्ति का एक पैसा भी नहीं मिला है। केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो मोदीजी के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाते हैं। वह पूरी तरह से भ्रष्ट हैं। मुझे लगता है कि वह स्वतंत्र भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।’’
आम आदमी पार्टी को क्यों नहीं बनाया आरोपी, पढ़ें पूरी खबर
संजय सिंह के घर ED का छापा, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=7lucASeY71E