By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: CWC Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 9 अक्टूबर को, चुनाव रणनीति, जाति जनगणना सहित इन मुद्दों पर चर्चा संभव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

CWC Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 9 अक्टूबर को, चुनाव रणनीति, जाति जनगणना सहित इन मुद्दों पर चर्चा संभव

Admin
Last updated: 2023/10/05 at 9:27 PM
Admin
Share
4 Min Read
Congress, Congress Working Committee, CWC
SHARE

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अगली बैठक का आयोजन आगामी नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा। इस मीटिंग में पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति, जाति जनगणना और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी सोमवार को पार्टी मुख्यालय में होने वाली कार्य समिति की बैठक में इस साल के आखिर में प्रस्तावित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तैयारियों, देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, जाति जनगणना, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और कुछ अन्य राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर चर्चा संभव है।

CWC की बैठक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें चुनाव की रणनीति के साथ चुनाव से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ है तो भाजपा मध्य प्रदेश में, भारत राष्ट्र समिति तेलंगाना में और मिजोरम नेशनल फ्रंट मिजोरम में सत्तासीन है। कार्य समिति केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर चर्चा कर सकती है।

इस बैठक से कुछ दिन पहले ही कथित आबकारी घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। यही नहीं, पिछले कुछ दिनों में विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ ईडी ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई की है। कार्य समिति बिहार की जाति आधारित गणना के आंकड़े के जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना की मांग दोहरा सकती है।

CWC की पिछली बैठक 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में हुई थी। कार्य समिति के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक थी। उस बैठक में कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की पहल को वैचारिक एवं चुनावी सफलता दिलाने का संकल्प लिया था।

पार्टी ने यह भी कहा था कि वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो तथा लोगों को एक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जिम्मेदार केंद्र सरकार मिले। कार्य समिति की पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव में जातिगत जनगणना की मांग भी उठाई गई और कहा गया कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मौजूदा अधिकतम सीमा बढ़ाई जाए। बैठक के बाद 14 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, किसानों की समस्याओं, चीन के साथ सीमा विवाद, अडाणी समूह से जुड़े मामले तथा कई अन्य मुद्दों का उल्लेख किया गया था।

कांग्रेस ने 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है। (भाषा)

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 5, 2023 October 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sanjay Singh, Sanjay Singh News, ED Custody, Hindi News ‘नरेंद्र मोदी अडानी के नौकर हैं, हम डरते नहीं’, कोर्ट ने ED रिमांड पर भेजा तो संजय सिंह बोले- सारे आरोप गलत
Next Article Rahul Gandhi, Rahul gandhi news, rahul gandhi samachar BJP ने राहुल गांधी को ‘नए युग का रावण’ बताया तो भड़की कांग्रेस, लगाया गंभीर आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?