By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: सैनिकों के लिए लागू नई विकलांगता पेंशन पॉलिसी का क्यों हो रहा विरोध?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

सैनिकों के लिए लागू नई विकलांगता पेंशन पॉलिसी का क्यों हो रहा विरोध?

Admin
Last updated: 2023/10/05 at 10:15 PM
Admin
Share
5 Min Read
Disability Compensation Awards to Armed Forces Personnel
SHARE

सरकार ने देश के सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन (disability pension) के लिए नए नियम लागू किए हैं। यह पिछले महीने लागू किया गया था। हालांकि पूर्व सैनिक इन नए पेंशन नियमों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई पेंशन पॉलिसी सैनिकों के हित में नहीं है। ये नियम काफी कठोर हैं। हालांकि रक्षा मंत्रालय और रिटायर हो चुके सैन्य अधिकारियों का कहना है कि नये नियमों से दुरुपयोग की संभावना कम होगी। कोई गलत तरीके से इन सेवाओं का फायदा नहीं उठा पाएगा।

दरअसल, सरकार ने सैनिकों के लिए 21 सितंबर हो नई पॉलिसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नई पॉलिसी में सैनिकों को मुवाअजा देने के लिए कुछ शर्तें शामिल की गईं हैं। नई पॉलिसी में ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित बीमारियों के लिए पात्रता मानदंड में कटौती की गई है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि किन नियमों में बदलाव हुआ है।

एसोसिएशन का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण मौजूदा नियम यह था कि सैन्य कर्मियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए बुलाया नहीं जाता था और ‘उचित संदेह का लाभ’दिया जाता था। यह नियम काफी पहले से लागू है। (हकदार नियम, 1982 का नियम 9 देखें) लेकिन अब नए नियमों में इसे निरस्त कर दिया गया है।

नए नियम 7(बी) में कहा गया है कि कोई बीमारी मिलिट्री सर्विस के समय सामने आई है इसका मतलब यह नहीं है कि सैनिक मुवाअजा ले सकता है। एसोसिएशन का कहना है कि यह मौजूदा नियमों (एंटाइटलमेंट रूल्स, 1982 के नियम 9 देखें) के विपरीत है। यह विश्त स्तर पर सेनाओं के लिए मौजूदा नियमों के भी विपरीत है। यह भारत में सीएपीएफ पर लागू नियमों और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के भी विपरीत है। पहले के नियमों में से सकारात्मक अनुमान खंड को निरस्त कर दिया गया है।

नए नियम 11(बी)(2) में कहा गया है कि बीमारियों पर सेवा तभी मान्य की जाएंगी जब ये अधिक काम करने के कारण होती हैं। जिसमें सैनिक को अधिक मेहनत करनी पड़ी हो। पहले के नियमों में संदेह का लाभ दिया गया था। जिसमें मिलिट्री सर्विस के समय वाली किसी भी विकलांगता को सर्विस से जुड़ा हुआ माना जाता था। एसोसिएशन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि विकलांगता या मृत्यु लाभ के अधिकार से इस आधार पर इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह आराम से हुआ था।

एसोसिएशन का कहना है कि नए नियम में कहा गया है कि दिल से जुड़ी बीमारी तभी सेवा से जुड़ी मानी जाएगी जब वह काम जब एक्टिव ऑपरेशन, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन महीने से अधिक का काम और लगातार 72 घंटे से अधिक समय तक अधिक काम के बाद ऐसा होता है।

नए नियम 12 में ‘सेवा द्वारा कष्ट’ में पुराने नियम 19 को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। पुराने नियम में यह प्रावधान था कि छुट्टी के समय किसी भी विकलांगता के बिगड़ने की स्थिति में पेंशन दी जाएगी। जबकि नए नियम में इसे केवल खराब जलवायु, क्षेत्र संचालन, उच्च ऊंचाई आदि से जोड़ा गया है।

पुराने नियमों के तहत हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के लिए दी जाने वाली विकलांगता प्रतिशत 30 था। अब इसे घटाकर 10 प्रतिशत से कम कर दिया गया है। ऐसा ही कई अन्य विकलांगताओं के साथ भी किया गया है।

पुराने नियमों के तहत सैन्य सेवा के दौरान धूम्रपान आदि से होने वाले कैंसर को छोड़कर सभी तरह के कैंसर के लिए सर्विस दी जाती थी लेकिन अब सभी कैंसर को सूची से बाहर कर दिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि इसके अलावा सभी प्रकार के मधुमेह को सूची से बाहर रखा गया है। जबकि तनाव और प्रेशर के कारण मधुमेह बढ़ सकता है।

ब्रोन्कियल अस्थमा को भी सूची से बाहर कर दिया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, पीआईवीडी और स्पोंडिलोलिसिस जैसी बीमारियों को भी सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि सबको पता है कि मिलिट्री की सर्विस में इस तरह की बीमारियां हो सकती हैं। यही कुछ वजहें हैं जिस कारण नई पॉलिसी का विरोध हो रहा है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 5, 2023 October 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article earthquake Japan Earthquake: जापान में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी
Next Article Kashmir News, shabbir Shah Kashmir News: शब्बीर शाह की JK डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी बैन, फिलहाल जेल में बंद है अलगाववादी नेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?