बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 अक्टूबर को तलब किया है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने ईडी से दो हफ्तों का समय मांगा है। महादेव एप मामले में रणबीर कपूर को ईडी ने तलब किया है। इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, आतिफ असलम समेत कई बॉलीवुड के सितारे जांच एजेंसी के रडार पर हैं।
ED को रणबीर कपूर ने ईमेल के माध्यम से पत्र लिखा और दो हफ्ते का समय मांगा। रणबीर कपूर ने पेश न होने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ निजी जिम्मेदारियां के चलते मुझे दो हफ्ते का समय चाहिए और उसके बाद ED जब बुलाएगी वह पेश होंगे।
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस बात के सबूत मिले हैं कि महादेव ऐप के मालिकों ने अपने गेमिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार करने के बदले पैसे दिए थे। रणबीर कपूर इस ऐप के विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रमोशन में दिखाई दिए थे। आखिर यह मामला क्या और इसकी जांच के दायरे में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां क्यों आई हैं, विस्तार से समझते हैं।
महादेव एप घोटाला मामला करीब 5000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। गेम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी लॉटरी और बेटिंग ऑप्शन को इस तरह से डिजाइन किया गया था, इसे खेलने वाला प्लेयर्स हमेशा पैसे खोता था और कंपनी फायदे में रहती थी।