राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज कस्टडी मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 5 दिनों के लिए ED रिमांड पर भेज दिया है। अब संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ED की कस्टडी में रहेंगे। ED ने कोर्ट से संजय सिंह से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था। कोर्ट के फैसले पर जब मीडिया ने संजय सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी अडानी के नौकर हैं और हम अडानी के नौकर से डरते नहीं। जितना अत्याचार जुल्म करना है, करें कोई दिक्कत नहीं। सारे आरोप गलत हैं।”
AAP ने गुरुवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। AAP ने केंद्र सरकार से कहा कि अगर उनके पास संजय सिंह के खिलाफ कोई भी सबूत हो तो उसे पब्लिक करें। संजय सिंह को ED ने 2021-22 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था।