ED ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लायी गयी आबकारी नीति से कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, आप ने इस आरोप का खंडन किया है।
वहीं, दूसरी ओर सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गयी। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं। बुधवार को ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जलस्तर अचानक बढ़ गया। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें jansatta.com
सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा लिया। भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया, “सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। सिंगतम में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1709401354056442258
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों का राजौरी के कालाकोट इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को कुछ अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद कालाकोट क्षेत्र में अभियान शुरू किया था।
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सरकारी कार्यालय के बाहर खालिस्तान के ग्रैफिटी देखे गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारे को हटाने के लिए दीवार पर पेंट करा दिया, धर्मशाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1709414141130403932
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली के शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह के यहां आज जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। इस मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार नेताओं के चेहरे बेकनाब होंगे। इन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। चार्जशीट में पहले से संजय सिंह का नाम था।”
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (भाजपा) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती? अगर जानकारी चाहिए तो हम जानकारी देंगे कि किधर घपले हो रहे हैं। संजय सिंह के घर जिस तरह से छापेमारी चल रही है उससे मुझे लगता है कि यह तानाशाही की हद है।”
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1709426835359162418
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, “भाजपा पूरे देश में अपने राजनीतिक विरोधियों पर अपनी नीति और उपलब्धियों के बल पर मुकाबला नहीं कर रही है। यह स्पष्ट हो चुका है कि ED, CBI और IT ही इनके राजनीतिक हथियार हैं। इनका परेशान करना स्वाभाविक है, लेकिन परेशान करने की भी एक सीमा होती है। 2024 में जनता इन्हें परेशान करेगी।”
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा, “विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1709408122073432365
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने कहा कि खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारत की संलिप्तता के कनाडा के आरोप गंभीर हैं और उनकी पूरी तरह जांच किए जाने की जरूरत है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान की पिछले हफ्ते वाशिंगटन में हुई मुलाकात में कनाडा के दावों पर चर्चा की गयी थी। उन्होंने कहा, “हम इसे दोनों देशों पर छोड़ते हैं कि वे अपने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करें।’’ उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट कर चुके हैं कि ये आरोप गंभीर हैं, इनकी पूरी जांच किए जाने की आवश्यकता है। हम भारत से उस जांच में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध करते हैं।
सिक्किम में बादल फटने से तबाही, पढ़ें पूरी खबर
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Jv7a4rRl8Ek