अमेरिका ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान अगले दो हफ्तों में परमाणु हथियार बना सकता है। अमेरिका की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक रिपोर्ट में बताया कि ईरान के पास दो हफ्ते के अंदर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त संसाधन है। अमेरिका के इस दावे से पूरी दुनिया हैरान रह गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को ईरान परमाणु संयंत्र में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगाने की भी अनुमति नहीं दे रहा है, इसलिए सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। मई 2023 में सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि ईरान पहाड़ों के नीचे परमाणु हथियार बना रहा है।
अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां नहीं दे रहा है। अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान में यूरेनियम का उत्पादन परमाणु हथियार बनाने के लेवल तक पहुंच चुका है और अब देश बेहद कम समय में ही परमाणु हथियार बनाने में सक्षम है।