महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, यह दिन उनके जीवन और विरासत का सम्मान करने के लिए समर्पित है। सत्य, अहिंसा और सादगी का उनका दर्शन, जिसे अक्सर “सत्याग्रह” कहा जाता है, दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है। गांधी जयंती पर देश में सोमवार को स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी, विपक्ष के कई नेता राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आज की महत्वपूर्व खबरों में चर्चा है पीएम मोदी के मध्यप्रदेश दौरे की। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी का पिछले 7 महीने में ये 7वां दौरा है। आज ग्वालियर में पीएम मोदी आम जनता को संबोधित करेंगे।
आज पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी।
https://twitter.com/ANI/status/1708667682361634863
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।