By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: दिल्ली से वडोदरा अब सिर्फ 10 घंटे का होगा सफर, पीएम मोदी आज करेंगे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जानें कितना लगेगा टोल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

दिल्ली से वडोदरा अब सिर्फ 10 घंटे का होगा सफर, पीएम मोदी आज करेंगे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जानें कितना लगेगा टोल

Admin
Last updated: 2023/10/02 at 2:07 PM
Admin
Share
3 Min Read
Dwarka expressway | construction
SHARE

Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे र जा रहे हैं। इस दौरान वह दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे का पिछले काफी समय से लोगों को इंतजार था। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली से वडोदरा का समय घटकर 10 घंटे का रह जाएगा। फिलहाल इस रूट पर चलने वाली तेजस ट्रेन से भी इस सफर को पूरा करने में इससे अधिक समय लगता है। 1,386 किलोमीटर लंबा यह एक्‍सप्रेसवे देश की राजधानी को आर्थिक राजधानी से कनेक्ट करेगा। अभी रोड के रास्‍ते दिल्‍ली से मुंबई जाने में 24 घंटे लग जाते हैं। बता दें कि यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे हैं।

बता दें कि दिल्ली वडोदरा की दूरी पहले 1000 किमी से अधिक थी। नया एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद यह दूरी घटकर 845 किमी रह जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। इस एक्सप्रेस-वे से जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और अहमदाबाद जैसे शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी। इसमें हरियाणा (79 किमी) और चुनावी राज्यों राजस्थान (373 किमी) और मध्य प्रदेश (244 किमी) से होकर गुजरता है।

इस एक्सप्रेस-वे का 9 मार्च 2019 को शिलान्यास हुआ था। अक्‍टूबर 2022 तक 724 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका था। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1,10,000 करोड़ रुपये है। दिल्‍ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के पांच राज्‍यों- राजस्‍थान, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र और एक केंद्रशासित प्रदेश- दिल्‍ली से होकर गुजरेगा। एक्‍सप्रेसवे के किनारे मौजूद शहरों तक पहुंचने में लगने वाला वक्‍त खासा कम हो जाएगा। दिल्‍ली और मुंबई के बीच बन रहा यह एक्‍सप्रेसवे कोटा, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, इंदौर, उज्जैन, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा को भी टच करेगा।

दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लोगों भारी टोल भी चुकाना पड़ सकता है। फिलहाल की स्थिति की बात करें तो गुड़गांव से जयपुर तक एक तरफ से 585 रुपये टोल टैक्स खर्च करना होगा। एक तरफ से 115 रुपये का टोल सोहना रोड के घामडौज टोल पर देना होगा। यहां एक ही दिन वापसी यात्रा करने पर 175 रुपये लगते हैं। यहां से चार किलोमीटर की दूरी पर मुंबई एक्सप्रेसवे पर एंट्री ले सकेंगे और फिर यहां से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के दौसा स्थित भंडाराज टोल प्लाजा पर 395 रुपये टोल टैक्स अदा कर आगरा दिल्ली जयपुर हाइवे पर जा सकेंगे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 2, 2023 October 2, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Avera Retrosa Price । Low Budget Electric Scooter । Affordable Electric Scooter EV in Focus: 10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से 140 km की रेंज का दावा करता है Avera Retrosa इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कंप्लीट डिटेल
Next Article Bajaj Pulsar N150 Vs Bajaj Pulsar P150 । Bajaj Pulsar N150 Vs Bajaj Pulsar P150 Comparison Report । Bajaj Pulsar N150 । Bajaj Pulsar P150 Bajaj Pulsar N150 Vs Bajaj Pulsar P150 Compare: कीमत, इंजन, डिजाइन और हार्डवेयर में कौन है ज्यादा बेहतर विकल्प, जानें यहां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?