By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G: देश के दो सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, किसे खरीदना फायदेमंद? जानें कौन है बेस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G: देश के दो सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, किसे खरीदना फायदेमंद? जानें कौन है बेस्ट

Admin
Last updated: 2023/09/29 at 12:54 PM
Admin
Share
4 Min Read
Poco M6 Pro 5G | Itel P55 5G | 5G Smartphone
SHARE

Itel P55 5G vs Poco M6 Pro 5G Compared:itel ने हाल ही में भारत में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन आईटेल पी55 5जी से पर्दा उठाया है। Itel P55 5G को भारत में 10000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले देश में Poco M6 Pro 5G सबसे सस्ते 5जी फोन के तौर पर खरीदने के लिए उपलब्ध था। पोको एम6 प्रो और आईटेल पी55 5जी एक-दूसरे से कितने अलग हैं? आइये करते हैं इन दोनों बजट 5जी स्मार्टफोन (Budget 5G Smartphone) की तुलना और जानते हैं इनके बारे में विस्तार से…

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G डिस्प्ले
पोको एम6 प्रो 5जी में 6.79 इंच IPS LCD फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। जबकि आईटेल पी55 में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो (1600 x 720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है।

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
पोको एम6 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस में 4GB, 6GB रैम ऑप्शन दिए गए हैं। जबकि स्टोरेज के लिए हैंडसेट में 128GB का विकल्प मिलता है। हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है।

बात करें लेटेस्ट आईटेल पी55 की तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प मिलता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Itel OS 13 पर चलता है।

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G कैमरा
कैमरे की बात करें तो पोको एम6 प्रो में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल रियर सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं Itel P55 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस फोन में 50MP प्राइमरी और एक AI सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है।

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G बैटरी
आईटेल और पोको के स्मार्टफोन्स को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G:कीमत
पोको एम6 प्रो 5जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 10,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये में लिया जा सकता है।

आईटेल पी55 5जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को ऑफलाइन 9,699 रुपये जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Poco M6 Pro 5G vs Itel P55 5G: आखिर कौन है बेहतर?
ओवरऑल फीचर्स देखें तो नया आईटेल पी55 5जी स्मार्टफोन पोको एम6 प्रो 5जी की तुलना में ज्यादा बेहतर दिखता है। इस फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन में बेहतर डिस्प्ले, ऐंड्रॉयड 13, ज्यादा रम व स्टोरेज मिलती है। 10000 से कम दाम में यह एक किफायती 5जी फोन है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 29, 2023 September 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pinaki chandra Ghosh लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
Next Article Manipur Violence| Manipur| communal clash Manipur Violence: ‘धार्मिक इमारतों को ना पहुंचे कोई नुकसान’, मणिपुर में जारी हिंसा के बीच SC के पैनल का सरकार को आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?