By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: एस जयशंकर की अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात, भारत-कनाडा विवाद पर नहीं हुई चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

एस जयशंकर की अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात, भारत-कनाडा विवाद पर नहीं हुई चर्चा

Admin
Last updated: 2023/09/29 at 11:23 AM
Admin
Share
4 Min Read
s jaishankar| blinken| india canada
SHARE

खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर की हत्या पर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक विवाद के बीच गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर -तरीकों पर चर्चा की। मुलाकात से पहले ब्लिंकन ब्लिंकन ने कहा कि जी20 और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र समेत पिछले कुछ सप्ताह में विभिन्न मौकों पर उनकी अच्छी चर्चा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। दोनों नेताओं ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बैठक के विवरण में कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और सभी मुद्दों पर चर्चा की। भारत सरकार और खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का कोई खास उल्लेख नहीं किया गया। दोनों पक्ष भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक संकट से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष असर पर चुप्पी साधे रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस संकट के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने आज वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। सचिव ब्लिंकन और विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत की जी20 अध्यक्षता के प्रमुख परिणामों सहित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का निर्माण और उच्च-मानक बुनियादी ढांचा निवेश उत्पन्न करने की क्षमता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।” दोनों पक्षों के अधिकारी इस भेंटवार्ता के एजेंडा को लेकर चुप्पी साधे रहे लेकिन अमेरिका के दो दोस्तों के बीच हाल का कूटनीतिक संकट इस चर्चा में प्रमुखता से छाये रहने की संभावना है।

विदेश मंत्री ने शुक्रवार को ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन से विदेश मंत्रालय में मुलाकात करके अच्छा लगा। कई मुद्दों पर चर्चा हुई, प्रधानमंत्री की जून में हुई यात्रा पर बनी सहमतियों पर चर्चा की, वैश्विक विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ। जल्द ही होने वाली ‘टू प्लस टू’ बैठक के संबंध में रूपरेखा तैयार की।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं व्यक्त करना चाहता कि ब्लिंकन बैठक में जयशंकर के साथ क्या बातचीत करेंगे। जैसा कि हमने स्पष्ट किया है, हमने इस मुद्दे को उठाया है, हमने उन्हें कनाडा की जांच में सहयोग करने को कहा है और हम उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे।’’ प्रवक्ता ने कहा कि सचिव और विदेश मंत्री ने आगामी वार्ता से पहले विशेष रूप से रक्षा, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग के निरंतर महत्व पर जोर दिया।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक की यह योजना कनाडा संकट से काफी पहले तैयार हो गई थी। अमेरिका इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहा है। कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। भारत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कनाडा आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 29, 2023 September 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Smart TV | Amazon Sale | Amazon Amazon Great Indian Festival 2023 Sale: ऐमजॉन सेल में Smart TV पर बंपर छूट, 60% तक तक सस्ते मिलेंगे टीवी
Next Article manpreet singh badal| BJP| punjab Punjab News: मनप्रीत बादल के खिलाफ बड़ा एक्शन, पंजाब विजिलेंस टीम की 6 राज्यों में छापेमारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?