इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेक्टर में स्कूटर की रेंज काफी तेजी से बढ़ रही है जिसमें हीरो मोटोकॉर्प से लेकर ओला इलेक्ट्रिक तक के स्कटूर मौजूद हैं अलग अलग कीमत, रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में मौजूद हैं। इस मौजूदा रेंज में आज हम बात कर रहे हैं Zelio Eeva Electric Scooter के बारे में जो कम कीमत में लंबी रेंज का दावा करता है।
कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश अगर आपको भी है तो यहां विकल्प के तौर पर जान लीजिए Zelio Eeva Electric Scooter की कीमत, बैटरी, रेंज, स्पीड, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सहित हर छोटी बड़ी डिटेल, जिसे पढ़ने के बाद आप एक सही विकल्प चुन सकते हैं।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है जिसके शुरुआती मॉडल की कीमत 54,575 रुपये (एक्स शोरूम) है और टॉप मॉडल में जाने पर 57,475 रुपये हो जाती है।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 28 Ah की जैल बैटरी पैक को लगाया गया है जिसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है जो बीएलडीसी तकनीक पर आधारित है।कंपनी दावा करती है स्टैंडर्ड चार्जर से चार्ज करने पर यह बैटरी पैक 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
रेंज और स्पीड को लेकर कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस जेलियो ईवा इलेक्ट्रिक स्कूटर से 90 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है। इस रेंज के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक लगाया गया है जिसके साथ रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम को जोड़ा गया है। सस्पेंशन सिस्टम में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर को लगाया गया है।
जेलियो ईवा में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग गियर, रिवर्स पार्किंग, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और डीआरएल एस जैसे फीचर्स को दिया गया है।