By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Mann Ki Baat: G20 के बाद अब ‘G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम’, पीएम मोदी बोले- लाखों युवाओं को मिलेगा यह खास मौका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Mann Ki Baat: G20 के बाद अब ‘G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम’, पीएम मोदी बोले- लाखों युवाओं को मिलेगा यह खास मौका

Admin
Last updated: 2023/09/24 at 1:47 PM
Admin
Share
4 Min Read
Mann Ki Baat | PM Narendra Modi |
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105वीं कड़ी में रविवार को कहा कि हाल ही में देश में सफल जी20 के आयोजन में भारतीय युवाओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है, वह एक उज्जवल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि इसकी विशेष चर्चा करना बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में सालभर तक जी20 से जुड़े कार्यक्रम हुए। उन्होंने जानकारी दी कि दो दिन बाद दिल्ली में एक और कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसका नाम ‘जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम’ है। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के लाखों छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से जुड़ेंगे। इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि 26 सितंबर को होने जा रहे इस कार्यक्रम को न सिर्फ वे देखें, बल्कि इससे जुड़े भी। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं के भविष्य को लेकर इस कार्यक्रम में बहुत सारी दिलचस्प बातें होने वाली हैं। वे स्वयं भी कार्यक्रम में शामिल होएंगे। पीएम मोदी बोले कि उन्हें इसके जरिये विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से मिलने और बातचीत का इंतजार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हैदराबाद के एक पुस्तकालय का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतियों से जूझने में एक बच्ची किस तरह प्रेरणा का स्रोत बन सकती है, वह यहां से सीखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सातवीं कक्षा की बिटिया ‘आकर्षणा सतीश’ ने सिर्फ 11 साल की है, लेकिन उसने कमाल का काम किया है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले वह एक कैंसर अस्पताल गई थी। वहां से उसको एक अनूठी प्रेरणा मिली और वह एक नहीं सात-सात पुस्तकालय चलाना शुरू कर दी है। बच्ची ने पुस्तकालय के जरिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा दी। वे बोले कि छोटी से उम्र में इतना बड़ा काम सचमुच कमाल की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। जी20 में ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा’ बनाए जाने के भारत के सुझाव का भी उल्लेख किया और कहा कि आने वाले सैकड़ों वर्षों तक यह विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ।

पीएम मोदी बोले- उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन के बारे में देश के हर हिस्से और समाज के हर वर्ग व उम्र के लोगों के ‘अनगिनत’ पत्र मिले। उन्होंने कहा, ‘‘जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों से इस घटना के पल-पल के साक्षी बनें। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के यू-ट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।’’ उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर सरकार की ओर से आयोजित ‘क्विज’ (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का भी जिक्र किया और देशवासियों से इससे जुड़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी20 के सफल आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया और आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ तो अपने आप में एक ‘सेलिब्रिटी’ की तरह हो गया है जहां लोग जा रहे हैं, सेल्फी खींच रहे हैं और गर्व से उसे सोशल मीडिया मंचों पर साझा भी कर रहे हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 24, 2023 September 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article rahul gandhi | rahul gandhi PC| pm modi हम वित्तीय संकट और मीडिया का अटैक झेल रहे हैं, किसी व्यापारी से जाकर पूछिए हमारा साथ देने पर क्या होता है? बोले राहुल गांधी
Next Article Punjab students canada | India Canada Row | Canadian education India-Canada Row: कनाडा में पढ़ने के लिए हर साल 68 हजार करोड़ खर्च करते हैं पंजाब के छात्र, जानिए अब क्या होगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?