कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर हैं। दोनों नेता जयपुर में बन रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं इस बीच राहुल गांधी अचानक महारानी कॉलेज पहुंच गए। राहुल गांधी का महारानी कॉलेज में कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन अचानक उनका मन हुआ और वह महारानी गर्ल्स कॉलेज पहुंच गए। जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली कि राहुल गांधी यहां पर आ रहे हैं, तुरंत आनन-फानन में सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर महारानी कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य ने उनका स्वागत किया। वह छात्राओं के साथ संवाद के बाद हेलमेट लगाकर एक स्कूटी पर बैठे। स्कूटी को एक युवती चला रही थी। सुरक्षा काफिले के बीच उन्होंने कुछ दूर तक स्कूटी पर सफर किया।