Women Reservation Bill LIVE Updates: राज्यसभा में गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के कुछ ही देर बाद भाजपा नेताओं ने लंबे समय से प्रतीक्षित कानून को वास्तविकता बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसको लेकर शुक्रवार को भी बीजेपी जश्न मनाएगी। सुबह करीब 9.30 बजे पीएम मोदी बीजेपी महिला मोर्चा के अभिनंदन के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। संसद के दोनों सदनों द्वारा विधेयक के पारित होने का स्वागत करते हुए अपने पोस्ट में, मोदी ने इसे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में सुखद है। जहां लोकसभा में बिल के विरोध में 2 वोट पड़े, वहीं राज्यसभा में 0 वोट पड़ा। बिल पास होने के बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद इसे अब राष्ट्रपति के पास साइन के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति मिलने के बाद महिला आरक्षण बिल कानून बन जाएगा।
Women Reservation Bill LIVE Updates:पहली बार 1974 में महिलाओं की स्थिति का आकलन करने वाली समिति ने इस मुद्दे को उठाया
महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा है। मैं आज उन्हें उनके जन्मदिन (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) पर बधाई देती हूं और उन्होंने देश की आधी आबादी को जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
https://twitter.com/ANI/status/1705062030972227598
https://twitter.com/AHindinews/status/1705063137060516345
https://twitter.com/AHindinews/status/1705056322759381090
https://twitter.com/AHindinews/status/1705018822254813359
https://twitter.com/AHindinews/status/1704994083679387660
https://twitter.com/AHindinews/status/1704982397882945730
https://twitter.com/AHindinews/status/1704971364359377372
https://twitter.com/AHindinews/status/1704968843750502443
Women Reservation Bill LIVE Updates: पीएम ने लिखा, “संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है; यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है. यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।”