By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Refurbished Mobiles: सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो के फोन को सस्ते में लेने का मौका, मिलेगी वारंटी भी, जानें ऑफर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Refurbished Mobiles: सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो के फोन को सस्ते में लेने का मौका, मिलेगी वारंटी भी, जानें ऑफर्स

Admin
Last updated: 2023/09/22 at 4:12 PM
Admin
Share
5 Min Read
Refurbished Mobiles | Smartphones | Refurbished Phones
SHARE

Refurbished Mobiles: बाजार में लगातार पावरफुल फीचर्स वाले स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च किए जा रहे हैं। Samsung, Xiaomi, Vivo, Oppo जैसे बड़े ब्रैंड के दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फ्लैगशिप फीचर्स वाले फोन बाजार में ऊंचे दाम पर उपलब्ध हैं। अगर आप भी बड़े ब्रैंड और शानदार स्पेसिफिकेशन्स जैसे बढ़िया कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और बैटरी चाहते हैं लेकिन आपका बजट कम है तो टेंशन की बात नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर मिलने वाले टॉप-ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स के बारे में जो रीफर्बिश्ड हैं।

रीफर्बिश्ड को सरल शब्दों में कहें तो सेकेंड हैंड- ये वो स्मार्टफोन हैं जिन्हें सेलर द्वारा एक तय प्रोसेस को पास करना होता है। इन यूज्ड फोन में जो भी कमियां होती हैं उन्हें ऐमजॉन द्वारा ठीक किया जाता है और उस हिसाब से इनका दाम रखा जाता है। हम आपको बता रहे हैं शाओमी, सैमसंग, वीवो और ओप्पो के टॉप-5G हैंडसेट के बारे में। इन फोन को बैंक, कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ लिया जा सकता है।

8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले रीफर्बिश्ड ओप्पो एफ21 प्रो 5जी स्मार्टफोन को ऐमजॉन से 19,290 रुपये में लिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई, बैंक ऑफर व कैशबैक ऑफर के साथ लिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन पर कंपनी 1 साल की वारंटी और 7 दिन की सर्विस सेंटर रीप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। Oppo के इस 5जी फोन को कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर में लिया जा सकता है।

Oppo F21 Pro 5G में 6.43 इंच की डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 के साथ आता है।

शाओमी के इस प्रीमियम फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले रीफर्बिश्ड वेरियंट को 18,469 रुपये में लिया जा सकता है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई, बैंक और कैशबैक ऑफर के साथ भी लेने का मौका है। फोन पर 6 महीने की वारंटी भी मिलेगी।

Mi 11X 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर बेस्ड है और 3.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलता है। शाओमी के इस फोन में 6.7 इंच फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन HDR10+ सपोर्ट करता है। मी 11एक्स में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4520mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वीवो वी21 5जी के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,490 रुपये में लिया जा सकता है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई, बैंक और कैशबैक ऑफर के साथ लिया जा सकता है। वीवो के इस रीफर्बिश्ड फोन को 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।

Vivo V21 5G में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल सेकंडरी और 2 मेगापिक्सल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 44 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। वीवो का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड funtouch OS 11.1 के साथ आता है। वीवो के हैंडसेट में 6.44 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 5जी एक फ्लैगशिप फोन है और इसके रीफर्बिश्ड वेरियंट को ऐमजॉन से 49,299 रुपये में लिया जा सकता है। फोन को बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर पर लेने का मौका है।

सैमसंग के इस फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.1 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए 3700mAh की बैटरी दी गई है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 22, 2023 September 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article anurag thakur | border areas | ड्रैगन ने नहीं दी भारत के तीन खिलाड़ियों को एंट्री तो खेल मंत्री ने रद्द किया चीन दौरा, MEA की दो टूक – अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा
Next Article Scheduled Castes | Modi Govt | Modi Govt weighing options SC कोटे में भी कोटे का प्रस्ताव, दावा- इस वर्ग में कई जातियां ले रहीं ज्यादा लाभ, जानिए कहां फंस रहा पेंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?