By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: iPhone 15 Sale: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज की बिक्री शुरू, जानें दाम व फीचर्स की हर जानकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

iPhone 15 Sale: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज की बिक्री शुरू, जानें दाम व फीचर्स की हर जानकारी

Admin
Last updated: 2023/09/22 at 11:22 AM
Admin
Share
4 Min Read
iPhone 15 Sale | iPhone 15 Series Sale | Apple iPhone 15 Series
SHARE

Apple iPhone 15 Series India Frist Sale: आखिरकार ऐप्पल फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज की बिक्री भारत में आज (22 सितंबर 2023) से शुरू हो गई है। Apple ने 12 सितंबर 2023 को आयोजित ‘Wonderlust’ इवेंट में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। लॉन्च इवेंट में ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि Apple iPhone 15 मॉडल्स की बिक्री भारत में 22 सितंबर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने नए आईफोन को प्री-बुक किया है तो आप स्टोर जाकर फुल पेमेंट करके अपनी डिवाइस ले सकते हैं। नए आईफोन के लिए लोगों में क्रेज है और iPhone 15 Series की बिक्री शुरू होने पर Apple BKC और नई दिल्ली के साकेत स्टोर पर लंबी लाइन देखी गई है।

बता दें कि आईफोन 15 सीरीज को सीधे ऐप्पल स्टोर या री-सेलर आउटलेट से देशभर में खरीदा जा सकता है। आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को देश भर में ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

कीमत की बात करें तो आईफोन 15 की कीमत भारत में 79,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि आईफोन 15 प्लस को 89,900 रुपये के शुरुआती दाम पर उपलब्ध कराया गया है। वहीं आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है।

ऐप्पल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में इस बार डायनमिक आइलैंड (Dynamic Island) फीचर दिया गया है। बता दें कि 2022 में सिर्फ प्रो सीरीज के आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में यह फीचर दिया गया था।

सबसे खास बात है कि इस बार आईफोन 15 सीरीज के चारों फोन को 10 साल पुराने लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।

आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो मॉडल्स में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने फोन में ज्यादा ड्यूरेबिलिटी को देने के इरादे से सेरेमिक शील्ड (Ceramic Shield) टेक्नोलॉजी भी दी है। वहीं iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलती है। दोनों प्रो मॉडल्स में ProMotion सपोर्ट करते हैं और इनमें 1 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है।

आईफोन 15 मॉडल्स की बात करें तो इसमें पुराना ए16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। वहीं आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मॉडल्स में कंपनी का नेक्स्ट-जेन ए17 प्रो चिपसेट मिलता है जो लेटेस्ट 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। ऐप्पल का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा दिया गया है। वहीं आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स बेहतर 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में 3x और 5x टेलिफोटो कैमरे भी मिलते हैं। iPhone 15 Pro Max में 120mm की फोकल लेंथ के साथ एक पेरिस्कोप कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इन चारों आईफोन मॉडल को कंपनी की लेटेस्ट U2 अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप के साथ लॉन्च किया गया है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 22, 2023 September 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India Canada row | Hardeep Singh Nijjar | Five Eyes Alliance India Canada Row: भारत-कनाडा की तल्खी के बीच ‘Five Eyes Alliance’ की क्यों हो रही चर्चा? जानिए इस अलायंस का मकसद
Next Article Chandrayaan- 3 | Aditya L1 Misssion | Isro Benefit | Chandrayaan-3: चांद पर निकला दिन, आज एक्टिव होगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर? ISRO रच सकता है इतिहास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?