By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Women Reservation Bill: ‘शिगूफे छोड़ना BJP की पुरानी आदत’, सचिन पायलट ने मोदी सरकार से पूछा चुभने वाला सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Women Reservation Bill: ‘शिगूफे छोड़ना BJP की पुरानी आदत’, सचिन पायलट ने मोदी सरकार से पूछा चुभने वाला सवाल

Admin
Last updated: 2023/09/20 at 6:14 PM
Admin
Share
3 Min Read
Sachin Pilot, Rajasthan, Lok Sabha Elections
SHARE

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए शिगूफे छोड़ना BJP की पुरानी आदत है। सचिन पायलट ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर सभी दलों की आम सहमति थी, लेकिन केंद्र ने इस मुद्दे पर लुकाछिपी का खेल खेला और रहस्य बनाए रखा।

टोंक जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने कहा, “इस तरह के शिगूफे छोड़े जाते हैं ताकि लोगों का ध्यान बंट जाए। विशेष सत्र बुलाया तो पहले बताना चाहिए था कि क्यों बुला रहे हैं, सर्वदलीय बैठक होती।”

सचिन पायलट ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक पर सभी दलों की आमराय है तो यह लुकाछिपी का खेल क्यों खेला गया? छुप—छुप कर रात में घोषणा करना व रहस्य बनाकर रखना, विशेष सत्र बुलाना… इस तरह के शिगूफे छोड़ देना भाजपा की पुरानी आदत है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हम तो मुद्दे की बात करते हैं…विकास की, नौजवान की, महंगाई की… उन मुद्दों की चर्चा तो BJP नहीं कर सकती…क्योंकि केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड खाली है और राजस्थान में भी BJP मुद्दाहीन है, सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं।”

उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केंद्र की मंशा साफ होती तो वह संप्रग सरकार द्वारा लाए गए विधेयक को राज्यसभा में पारित कराती। उन्होंने कहा, “इसमें संशोधन की आवश्यकता क्या थी, जो विधेयक हमने पहले राज्यसभा में पारित करवाया था उसे पारित करते। अब यह छह-सात साल आगे होगा, पहले जनगणना होगी, परिसीमन होगा फिर आरक्षण लागू होगा.. तो इतना पहले यह करना?.. सिर्फ वाहवाही लूटनी थी।”

सचिन पायलट ने कहा, “अगर सच में मंशा साफ होती…वह चाहते कि लागू करें तो वे अभी कर सकते थे। इसमें अड़चन क्या थी .. लेकिन ये सब करते कुछ हैं और इनका मन कुछ और होता है।” पायलट ने कहा कि BJP राजस्थान में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है क्योंकि उसने सरकार पर केवल आरोप लगाए लेकिन जनता से जुड़ने के लिए काम नहीं किया।

आगामी चुनावों से पहले BJP के केंद्रीय नेताओं के राजस्थान में दौरे करने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य नेता 2018 के विधानसभा चुनाव में आए थे। उन्होंने कहा, “उनको बार बार आना पड़ रहा है क्योंकि यहां के जो क्षेत्रीय नेता हैं उन पर केंद्रीय नेताओं का भरोसा नहीं है और शायद उनके कहने से लोग जुड़ भी नहीं रहे हैं।” (इनपुट- भाषा)

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 20, 2023 September 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sonia Gandhi | Mamta banerjee पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी के बीच खटपट शुरू, क्या बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन?
Next Article supreme court | nuh violence | लोकसभा के साथ असेंबलीज में एससी/एसटी आरक्षण बढ़ाने के फैसले के खिलाफ 21 नवंबर को सुनवाई करेगी संवैधानिक बेंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?