Women Reservation Bill LIVE: महिला आरक्षण विधेयक पर बुधवार को होने वाली चर्चा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता होंगी। वहीं सुबह 10.30 बजे I.N.D.I.A. की बैठक होगी। मंगलवार सोनिया गांधी ने कहा कि यह बिल कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने केंद्र पर महिला आरक्षण विधेयक का श्रेय लेने का आरोप लगाया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह उनकी सरकार द्वारा पेश किया गया था। विशेष रूप से, 2008 में, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने विधेयक को राज्यसभा में पेश किया, और यह 2010 में पारित हो गया। हालांकि, विधेयक को लोकसभा में विचार के लिए कभी नहीं रखा गया।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब बुधवार को संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने पर बिल पर चर्चा की जाएगी। महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% कोटा प्रदान करता है। अगर इस बिल को कानूनी दर्जा मिल गया तो लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ कर एक सौ इक्यासी हो जाएगी। फिलहाल उनकी संख्या बयासी है। इसी तरह विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ जाएगी।
विधेयक को केवल पंद्रह सालों तक लागू रखने का प्रस्ताव है। लोकसभा में सरकार मजबूत स्थिति में है, इसलिए इस विधेयक के पारित होने में कोई अड़चन महसूस नहीं की जा रही। राज्यसभा में यह पहले ही पारित हो चुका है। फिर, इसकी मांग विपक्षी दल भी लंबे समय से कर रहे थे। संसद का विशेष सत्र शुरू हुआ तब भी सभी दलों की ओर से इस विधेयक को सदन में पेश करने की मांग उठी। कोई भी दल महिला आरक्षण के विरोध में कभी नहीं रहा है, बस मतभेद इसके मसविदे के बिंदुओं को लेकर उभरते रहे हैं। समाजवादी और वामपंथी दल इसका इसलिए विरोध करते रहे हैं कि हाशिये के कहे जाने वाले तबकों की महिलाओं के लिए इसमें कोई स्पष्ट रेखा तय नहीं की गई थी।
Women Reservation Bill LIVE: मायावती ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1704145157355094469
https://twitter.com/AHindinews/status/1704152463694237968
https://twitter.com/AHindinews/status/1704166689720688759
https://twitter.com/AHindinews/status/1704233995960291571
https://twitter.com/AHindinews/status/1704285855689715841
Women Reservation Bill LIVE: मंगलवार सोनिया गांधी ने कहा कि यह बिल कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने केंद्र पर महिला आरक्षण विधेयक का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।