By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 2024 Volkswagen Tiguan: 2024 फॉक्सवैगन टिगुआन से उठा पर्दा, मिलेगा पेट्रोल और डीजल के साथ हाइब्रिड इंजन का विकल्प
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

2024 Volkswagen Tiguan: 2024 फॉक्सवैगन टिगुआन से उठा पर्दा, मिलेगा पेट्रोल और डीजल के साथ हाइब्रिड इंजन का विकल्प

Admin
Last updated: 2023/09/20 at 4:25 PM
Admin
Share
4 Min Read
2024 Volkswagen Tiguan Globally Unveiled । 2024 Volkswagen Tiguan Powertrain Options । 2024 Volkswagen Tiguan Features
SHARE

Volkswagen ने जर्मनी के वोल्फ्सबर्ग में अपने विश्व प्रीमियर में नई पीढ़ी की टिगुआन (2024 Volkswagen Tiguan) का ग्लोबल अनवील किया है। टिगुआन 2018 से कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है, 2007 में अपनी शुरुआत के बाद से ग्लोबली इस एसयूवी की 76 लाख से ज्यादा यूनिट को बेचा जा चुका है। प्रीमियम मिड साइज की एसयूवी का थर्ड जनरेशन मॉडल इस साल के अंत में अपनी वोल्फ्सबर्ग फेसिलिटी सेंटर से बाहर आएगा। .

2024 Volkswagen Tiguan को सबसे पहले 2024 की शुरुआत में यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, इसके कुछ महीनों बाद इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। 2024 के लिए, नई पीढ़ी की टिगुआन को एक नया डिज़ाइन, ज्यादा फीचर्स और एक नए प्लग-इन हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलता है और यह यह ब्रांड के अपडेटेड MQB ‘evo’ प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

टिगुआन न्यू डेवलप IQ.LIGHT HD मैट्रिक्स हेडलाइट्स के साथ आने वाला पहला MQB मॉडल है जो फ्रंट फेसिया को एक नया रूप देता है। यह हेडलाइट क्लस्टर रोशनी के लिए 38,400 मल्टी-पिक्सेल एलईडी का उपयोग करता है और दोनों यूनिट पार्टियल ग्लास कवर के टॉप पर स्थित एक स्लीक एलईडी लाइट स्ट्रिप से जुड़ी हुई हैं।

आउटगोइंग मॉडल के बॉक्सी प्रोफाइल की तुलना में, तीसरी पीढ़ी के टिगुआन को थोड़ा घुमावदार प्रोफाइल मिलता है जिसने वीडब्ल्यू को 0.28 सीडी (0.33 सीडी से नीचे) का कम ड्रैग कॉफिशिएंट प्राप्त करने में मदद की है। दूसरे ध्यान देने लायक अपडेट्स में विजुअल हाइलाइट्स में नए डुअल-टोन अलॉय व्हील, ज्यादा क्लियर हंच और एक फुल चौड़ाई वाली एलईडी टेललाइट शामिल है।

डायमेंशन की बात करें तो, नई तीसरी पीढ़ी की टिगुआन की लंबाई 4539 एमएम, ऊंचाई 1639 एमएम और चौड़ाई 1842 एमएम और व्हीलबेस 2680 एमएम है। यह इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में 4 एमएम लंबा और 30 एमएण लंबा बनाता है। इसके अलावा, बूट स्पेस 37 लीटर बढ़कर 652 लीटर हो गया है।

केबिन के अंदर की बात करें तो कंपनी ने इमसें एक नए डिजिटल कॉकपिट के अलावा हाई स्टैंडर्ड का मैटेरियल इस्तेमाल करने का दावा किया है, जिसमें एक रि- डिज़ाइन किया गया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और वोक्सवैगन के लेटेस्ट MIB4 ग्राफिक डिज़ाइन पर चलने वाला ड्राइवर ओरिएंटेड 15.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम है। स्टीयरिंग व्हील पर टच सेंसेटिव कंट्रोल्स ने बेहतर टेक्टिलिटी के लिए फिजिकल बटनों की जगह ले ली है।

इसके अलावा, सेंट्रल स्क्रीन के बेस पर रखे गए वॉल्यूम स्लाइडर और क्लाइमेट कंट्रोल बटन बैकलिट हैं। सेंटर कंसोल पर नए रोटरी डायल में अपनी मिनी स्क्रीन है जिसका उपयोग ड्राइविंग प्रोफाइल, रेडियो वॉल्यूम या बैकग्राउंड लाइटिंग कलर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। गियर लीवर को नई पीढ़ी के स्कोडा कोडियाक के अनुरूप स्टीयरिंग कॉलम पर रिस्टेबलिश किया गया है।

वोक्सवैगन ने नई पीढ़ी की टिगुआन के साथ टर्बो डीजल इंजन (TDI), टर्बो पेट्रोल इंजन (TSI), माइल्ड हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन (eTSI) और प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम (eHybrid) सहित कई पावरट्रेन विकल्प पेश किए हैं। सभी पावरट्रेन को स्टैंडर्ड 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन इंजन विकल्पों के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के विकल्प के साथ स्टैंडर्ड आता है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 20, 2023 September 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Honor | Honor Smartphone | Honor V Purse गजब! पर्स जैसा दिखने वाला Honor V Purse फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें हैं दो स्क्रीन और 512GB तक स्टोरेज
Next Article Justice DY Chandrachud | TEA | CJI CJI के सामने बहस करने से बच रही थी एडवोकेट, बोलीं- सीनियर के आने तक रुक जाइए, चंद्रचूड़ ने कही ऐसी बात कि लगा ठहाका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?