By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 2023 Kia Seltos को मिली बड़ी सफलता, मात्र 60 दिनों में मिली 50 हजार से ज्यादा बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

2023 Kia Seltos को मिली बड़ी सफलता, मात्र 60 दिनों में मिली 50 हजार से ज्यादा बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल

Admin
Last updated: 2023/09/20 at 1:17 PM
Admin
Share
3 Min Read
2023 Kia Seltos Big Success । 2023 Kia Seltos Booking News । 2023 Kia Seltos Price । 2023 Kia Seltos Latest Update । 2023 Kia Seltos Engine । 2023 Kia Seltos Safety Features
SHARE

Kia India ने हाल ही में किआ सेल्टोस का नया फेसलिफ्ट एडिशन मार्केट में लॉन्च किया था जिसे मार्केट में काफी तेजी से सफलता हासिल हो रही है। कंपनी के मुताबिक, नई सेल्टोस ने केवल 2 महीने में 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ, किआ अत्यधिक प्रतिस्पर्धी मिड-एसयूवी सेगमेंट में उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे तेज ओईएम में से एक बन गई है। कंपनी ने इस महीने 4,00,000 घरेलू बिक्री और अपनी स्थापना के बाद से निर्यात सहित सेल्टोस की 5,47,000 बिक्री भी पूरी कर ली है।

नई सेल्टोस की बुकिंग 14 जुलाई, 2023 को शुरू हुई थी जिसके बाद से सेल्टोस ग्राहकों के बीच पसंदीदा विकल्प बनी हुई है मगर इस एसयूवी की कुल बुकिंग का लगभग 77% इसके टॉप वेरिएंट (एचटीएक्स से आगे) को मिली हैं। उल्लेखनीय रूप से, सभी बुकिंग में से 47% पावरफुल बुकिंग एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) से लैस वेरिएंट के लिए मिली हैं जो खरीदारों के बीच अत्याधुनिक सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स के लिए बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है।

सेल्टोस भारत में किआ का फ्लैगशिप प्रोडक्ट रहा है और उसने घरेलू और लगभग 100 निर्यात बाजारों में 5.47 लाख व्हीकल की बिक्री की है। किआ इंडिया ने 21 जुलाई, 2023 को अपडेटेड डिज़ाइन, स्पोर्टियर परफॉर्मेंस, मस्कुलर एक्सटीरियर, अपडेटेड केबिन और सोफिसिकेटेड तकनीक के साथ न्यू सेल्टोस को लॉन्च किया है।

2023 किआ सेल्टोस में कंपनी ने 32 फीचर्स को दिया है जिसमें 15 मजबूत सेफ्टी फीचर्स (स्टैंडर्ड रेज) और 17 ADAS लेवल 2 ऑटोनोमस फीचर्स शामिल हैं। सेल्टोस डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर, डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ से भी लैस है।

किआ मोटर्स ने सेल्टोस में तीन इंजन का विकल्प दिया है। पहला इंजन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी का विकल्प मिलता है।

दूसरा इंजन 1.5 लीटर डीजल इंजन है जो 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड आईएमटी और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। तीसरा इंजन 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड आईएमटी और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है जो इसके टॉप मॉडल में जाने पर 19.99 लाख रुपये हो जाती है। यहां बताई गई कीमत (एक्स शोरूम) है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 20, 2023 September 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Allahabad High court प्रेम प्रसंग के दौरान मर्जी से बनाए गए शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता, इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी
Next Article Jio AirFiber News | Airtel AirFiber Price | Jio AirFiber Price Airtel AirFiber vs Jio AirFiber: एयरटेल-जियो एयरफाइबर में कौन दे रहा बजट में ज्यादा इंटरनेट स्पीड? जानें किसे खरीदना फायदेमंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?