By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: आखिर क्यों पड़ रही यूपी में नए विधानसभा भवन की जरूरत? मौजूदा इमारत का क्या है इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

आखिर क्यों पड़ रही यूपी में नए विधानसभा भवन की जरूरत? मौजूदा इमारत का क्या है इतिहास

Admin
Last updated: 2023/09/20 at 11:42 AM
Admin
Share
3 Min Read
up vidhan bhawan | UP Assembly | yogi govt
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नई संसद बनकर तैयार हो चुकी है और कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में नया विधानसभा बनने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर यूपी विधानसभा की आधारशिल रख सकती है। नया विधानसभा भवन 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। इस सबके बावजूद सवाल यह है कि आखिर यूपी में नए विधानसभा भवन की आखिर जरूरत क्यों पड़ रही है?

उत्तर प्रदेश का मौजूदा विधानसभा भवन करीब 100 साल पुराना हो चुका है। इसमें जगह भी कम है। भविष्य में सदस्यों की संख्या और बदलती तकनीक के हिसाब से सरकार को नए विधानसभा भवन की जरूरत महसूस हो रही है। पुरान विधानसभा भवन लखनऊ के हजरतगंज में स्थित है। हजरतगंज राजधानी का प्रमुख क्षेत्र है। ऐसे में जब विधानसभा की कार्रवाई चलती है तो ऐसे में आम जनमानस को ट्रैफिक की समस्याओं से भी जूझना पड़ता है।

मौजूदा विधानभवन करीब 100 साल पुराना है। इसकी नींव 15 दिसंबर, 1922 को तत्कालीन गर्वनर सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर ने रखी थी। यह भवन करीब छह साल में बनकर तैयार हुआ था। 21 फरवरी, 1928 को इसका उद्गाटन किया गया था।

इसका निर्माण कोलकाता की मेसर्स मार्टिन एंड कंपनी ने किया था। इसके मुख्य आर्किटेक्ट सर स्विनोन जैकब और हीरा सिंह थे। उस वक्त विधानसभा के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। यूपी का मौजूदा विधानभवन यूरोपियन और अवधी निर्माण की मिश्रित शैली का उतकृष्ट उदाहरण है। इसमें फिलहाल 403 विधायकों की बैठने की व्यवस्था है।

जुलाई 1935 में विधान परिषदों की बैठकों और कार्यालय कक्षों के लिए एक अलग चैंबर का प्रस्ताव किया गया था। एक्सटेंशन भवन का निर्माण मुख्य वास्तुविद एएम मार्टीमर ने कराया था। इसे लोक निर्माण विभाग की देखरेख में नवंबर 1937 में पूरा किया गया था। विधान परिषद में फिलहाल 100 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है।

नया विधानभवन लखनऊ के दारुलशफा इलाके में बनाया जाएगा। नए भवन का शिलान्यास इस साल 25 दिसंबर को अटल जयंती पर किया जाएगा। भवन को 2027 तक बनकर तैयार करने की समय सीमा बताई जा रही है। यह तीन हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 20, 2023 September 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Channel | PM Modi On WhatsApp | PM Modi Whatsapp Channe WhatsApp Channel पर आ गए PM मोदी, अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी हर अपडेट, जानें फॉलो करने का तरीका
Next Article Allahabad High court प्रेम प्रसंग के दौरान मर्जी से बनाए गए शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता, इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?