By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Parliament Special Session: नए भवन में संसद की कार्यवाही, संविधान लेकर पैदल जाएंगे PM मोदी, सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन… गणेश चतुर्थी पर आज क्या-क्या कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Parliament Special Session: नए भवन में संसद की कार्यवाही, संविधान लेकर पैदल जाएंगे PM मोदी, सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन… गणेश चतुर्थी पर आज क्या-क्या कार्यक्रम

Admin
Last updated: 2023/09/19 at 9:38 AM
Admin
Share
3 Min Read
Parliament Special Session | PM modi | BJP CONGRESS
SHARE

Parliament Special Session: आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, जो देश के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। क्योंकि आज गणेश चतुर्थी है और इसी दिन नए संसद भवन में कार्यवाही का पहला दिन भी है। देश की संसद का कामकाज पुराने संसद भवन से नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुराने संसद भवन से भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर नए संसद भवन जाएंगे। इसके साथ ही संसद सदस्य पीएम मोदी के पीछे चलेंगे। इस मौके पर संसद सदस्यों को संविधान की एक कॉपी, संसद से संबंधित किताबें, एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट मिलेगा। सांसदों के लिए यह उपहार एक गिफ्टबैग में होंगे।

नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मई, 2023 को किया था। विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। नए भवन में राज्यसभा की बैठक दोपहर 2:15 बजे नए संसद भवन के ऊपरी सदन कक्ष में होगी। जबकि लोकसभा की बैठक दोपहर 1:15 बजे नवनिर्मित संसद भवन के निचले सदन कक्ष में होगी।

इससे पहले सुबह 9:30 बजे पुराने संसद परिसर के बाहर फोटो सेशन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो पुराने संसद भवन की ऐतिहासिक विरासत पर केंद्रित होगा। जिसका उद्घाटन 18 जनवरी, 1927 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने किया था। इसके साथ ही 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम को पीएम मोदी, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, बीजेपी नेता मेनका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संबोधित करेंगे। सेंट्रल हॉल में दोपहर इस कार्यक्रम का 12.35 बजे समापन होगा।

मेनका गांधी लोकसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली सांसद हैं। मनमोहन सिंह राज्यसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सांसद हैं और शिबू सोरेन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सांसद हैं।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस विशेष समारोह में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी जैसे सांसद भी संबोधित करेंगे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 19, 2023 September 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Vivo | Vivo Smartphone | Vivo Y17s 50MP कैमरे वाले सस्ते Vivo Y17s स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें दाम व सारे फीचर्स
Next Article women's reservation bill, New Parliament, Modi cabinet Women Reservation Bill: क्या है महिला आरक्षण बिल, लागू होने से क्या होगा बदलाव, अब तक क्या-क्या हुआ, जानें सबकुछ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?