By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Tata Nexon Facelift Top 5 Highlights: टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट की कीमत से लेकर इंजन तक की वो पांच बड़ी बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Tata Nexon Facelift Top 5 Highlights: टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट की कीमत से लेकर इंजन तक की वो पांच बड़ी बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Admin
Last updated: 2023/09/18 at 12:15 PM
Admin
Share
4 Min Read
Tata Nexon Facelift Top 5 Things । Tata Nexon Facelift Highlights । Tata Nexon Facelift Big Updates । Tata Nexon Facelift Price
SHARE

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सॉन का नया फेसलिफ्ट एडिशन Tata Nexon Facelift लॉन्च कर दिया है। कंपनी का उम्मीद है कि इस इस फेस्टिव सीजन में इस एसयूवी की मांग में बढ़ोतरी होगी और ये कंपनी की एसयूवी रेंज को एक नई सफलता दिलवाने में कामयाब होगी। अगर आप भी टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे तो बिना देर किए यहां जान लीजिए इस एसयूवी की टॉप 5 हाइलाइट्स जिन्हे जानना आपके लिए जरूरी है।

टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी के पेट्रोल इंजन वेरिएंट को कंपनी ने 8.10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है और ये कीमत इसके एएमटी रेंज में जाने के बाद 11.70 लाख रुपये हो जाती है। इसके अलावा इसकी डीसीए रेंज की शुरुआती कीमत 12.20 लाख रुपये है। बात करें टाटा नेक्सॉन डीजल वेरिएंट के बारे में तो इसकी शुरुआती कीमत 1.00 लाख रुपये है जो इसके एएमटी गियरबॉक्स रेंज में जाने पर 13.00 लाख रुपये हो जाती है। यहां बताई गई कीमत (एक्स शोरूम) हैं।

डिजाइन की बात करें तो नई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को कंपनी ने बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ पेश किया है जो काफी फ्यूचरिस्टिक दिखाई देता है। इसके फ्रंट में नए डिजाइन वाली स्प्लिट हेडलैंप, फ्रंट और रियर लाइट बार और फास्ट लाइन लाइट शामिल है। हालांकि, एक नया रूप होने के कारण, नए एडिशन का सिल्हूट कुछ हद तक पिछले संस्करण के समान ही रहता है।नएक्सटीरियर के साथ साथ कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी कई बड़े अपडेट किए हैं जिसमें लेवलिंग वाले डिजाइन के साथ एक नया डैशबोर्ड दिया गया है इसके अलावा केबिन की चौड़ाई भी पहले से ज्यादा मिलती है।

टाटा मोटर्स ने इस नेक्सॉन फेसलिफ्ट को दो इंजन विकल्पों के साथ मार्केट में उतारा है। पहला इंजन 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ तीन ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं जिसमें पहला 6-स्पीड मैनुअल, दूसरा 6-स्पीड एएमटी और तीसरा 7-स्पीड डीसीटी गियर बॉक्स है। दूसरा इंजन 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 114 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया है।

टाटा नेक्सॉन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स और एयर प्यूरीफायर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

सेफ्टी के मामले में पहले से टाटा नेक्सॉन काफी बेहतर है जिसे और सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग पॉइंट, पार्किंग सेंसर, इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स को जोड़ा है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 18, 2023 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Parliament session | pm modi | bjp congress जी-20, चंद्रयान और यशोभूमि का जिक्र… ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र, स्पेशल सेशन से पहले क्या बोले PM मोदी
Next Article Honor | Smartphone | Honor 90 5G 200MP कैमरे वाले Honor 90 5G की आज पहली सेल, 10000 रुपये का डिस्काउंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?