By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Parliament Session: महिला आरक्षण बिल बुधवार को हो सकता है पेश, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Parliament Session: महिला आरक्षण बिल बुधवार को हो सकता है पेश, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

Admin
Last updated: 2023/09/18 at 1:50 PM
Admin
Share
3 Min Read
India | Women reservation
SHARE

संसद का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान सबसे ज़्यादा चर्चा सरकार के एजेंडे को लेकर है कि इस सत्र में ऐसा क्या बड़ा होने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सरकार बुधवार को महिला आरक्षण बिल ला सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी इस बिल को लाए जाने का समर्थन किया है। गौरतलब है कि इस सत्र को बुलाए जाने को लेकर सरकार की मंशा पर विपक्ष ने कई सवाल किए थे। पीएम मोदी ने संसद में भाषण देते हुए कहा कि यह सत्र कई मानों में ऐतिहासिक होने जा रहा है।

पांच दिवसीय संसद सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कई राजनीतिक दलों ने सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने की जोरदार वकालत की थी। मोदी सरकार ने कहा कि उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।  भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास महिला आरक्षण विधेयक की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल पार्टी मीटिंग में कई दलों के नेताओं ने कहा कि लगभग 27 वर्षों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को आम सहमति से पेश किया जाना चाहिए और पारित किया जाना चाहिए।

इस बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। आंकड़ों से पता चलता है कि लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15% से कम है, जबकि कई राज्य विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व 10% से कम है। विधेयक पर पार्टियों की मांग पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सभी विपक्षी दल इस संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग करते हैं। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि हम सरकार से इस संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की अपील करते हैं।

सूत्रों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ क्षेत्रीय दलों ने महिलाओं के लिए समग्र आरक्षण के भीतर पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के लिए कोटा की मांग की है। बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा कि नए संसद भवन से एक नए युग की शुरुआत होनी चाहिए और महिला आरक्षण विधेयक पारित होना चाहिए।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 18, 2023 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Audi Q5 limited edition price । Audi Q5 limited edition features । Audi Q5 limited edition engine specifications । Audi Q5 limited edition big updates Audi Q5 limited edition launched: ऑडी क्यू5 लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर छोटी बड़ी कंप्लीट डिटेल
Next Article Parliament Special Session | PM MODI | PM Modi statement नेहरू-अंबेडकर से लेकर इमरजेंसी का जिक्र, इतिहास की याद और भविष्य का सपना… PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?