By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘राम वही है जो राम के रास्ते पर चले’, जन्मदिन पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी को खास सुझाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘राम वही है जो राम के रास्ते पर चले’, जन्मदिन पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी को खास सुझाव

Admin
Last updated: 2023/09/17 at 2:38 PM
Admin
Share
3 Min Read
Rajyasabha MP| Kapil Sibal|
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 73वें जन्मदिन पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), यशोभूमि को राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर सुझाव देते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि वह सनातनी बनें।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर आपने राम मंदिर बना दिया तो आप राम नहीं बन गए, राम तो वही है जो राम के रास्ते पर चले। यह कहने से कि आप सनातन धर्म के ख़िलाफ हैं इससे भी आप सनातनी नहीं बन जाते हैं। आप सिर्फ एक गुण सनातनी के बता दीजिए। उन्होंने कहा कि सनातनी हिंसा, भेदभाव की बात नहीं करता। ये खुद ही सनातन नहीं है और जो खुद सनातनी नहीं है वे सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेगा? असली सनातनी गांधी जी थे जो सच्चाई के आधार पर चलते थे न कि सूट-बूट और कॉर्बेट पार्क जाते थे। सनातन धर्म के लोग इमारतें नहीं गिराते हैं।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि क्या वे (भाजपा) सनातन धर्म के समर्थक या संरक्षक हैं? सिब्बल ने कहा, “सनातन धर्म के गुण ईमानदारी, जीवित प्राणियों को चोट न पहुंचाना, पवित्रता, दान और धैर्य आदि हैं। क्या वे कभी ‘सनातन धर्म’ की रक्षा कर सकते हैं, जबकि उनकी पूरी गतिविधियां एक सनातनी के गुणों से संबंधित नहीं हैं? क्या किसी ऐसे व्यक्ति की रक्षा करना ‘सनातनी’ है जिस पर महिला पहलवानों से छेड़छाड़ करने का आरोप है? क्या मणिपुर में जो हो रहा था उस पर चुप रहना सनातनी है?”

संसद के विशेष सत्र को लेकर राज्यसभा सांसद सिब्बल ने कहा कि संसद में क्या होने वाला है हम यह तभी कह पाएंगे जब कोई प्रस्ताव पेश हो। मुझे नहीं मालूम कि क्या पेश होगा। इससे पहले जब भी विशेष सत्र का आयोजन हुआ है उसमें हमें एजेंडे पहले ही बता दिए जाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी जन्मदिन को पर कई कल्याणकारी पहलों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए रविवार से आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ चलाएगी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 17, 2023 September 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India club | London भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र रहा लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब आज से यादों में सिमटकर रह जाएगा
Next Article asaduddin owaisi | third front | loksabha election | क्या इंडिया गठबंधन के बाद बनने जा रहा तीसरा मोर्चा? असदुद्दीन ओवैसी ने दिए बड़े संकेत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?