By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max: ऐप्पल के किस आईफोन को खरीदना है फायदे का सौदा? जानें कौन जीता-हारा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max: ऐप्पल के किस आईफोन को खरीदना है फायदे का सौदा? जानें कौन जीता-हारा

Admin
Last updated: 2023/09/15 at 12:56 PM
Admin
Share
6 Min Read
Apple iPhone | iPhone 15 Pro Max | iPhone 14 Pro Max
SHARE

iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max: ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 15 Series के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। iPhone 15 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है और इसमें पिछले iPhone 14 Pro Max की तुलना में बेहतर कैमरा सिस्टम व परफॉर्मेंस फीचर्स हैं। आईफोन 15 प्रो मैक्स में अपग्रेडेड प्रोसेसर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको बताते हैं कि नए आईफोन 15 प्रो मैक्स और पिछले आईफोन 14 प्रो मैक्स में क्या फर्क है। जानें इनकी कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…

आईफोन 14 प्रो मैक्स वज़न में काफी भारी है और नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो यह सबसे भारी फोन में से एक है। इसमें चौकोर किनारे मिलते हैं और निश्चित तौर पर बड़ी स्क्रीन, भारी वज़न के चलते इसे संभालना और चलाना काफी मुश्किल भरा रहता है।

वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स का वज़न इस बारी टाइटेनियम फ्रेम के चलते कम हुआ है। और अब ऐप्पल का सबसे प्रीमियम हैंडसेट 240 ग्राम से घटकर 221 ग्राम रह गया है। फोन के एज भी पहल से थोड़े बदले हैं जिसके चलते इसे पकड़ना सुविधाजनक रहता है।

ऐप्पल पिछले कई सालों से अपने फोन में लाइटनिंग केबल दे रही है लेकिन यूरोपीय यूनियन के दबाव के चलते आखिरकार कंपनी को बदलाव करना पड़ा है। नई आईफोन 15 सीरीज को लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ लॉन्च किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि अब यूजर्स को आईफोन के लिए अलग से लाइटनिंग केबल लेकर नहीं चलना होगा।

आईफोन 15 प्रो मैक्स बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है लेकिन यह पिछले iPhone 14 Pro Max की तुलना में कई बेहतर फीचर्स ऑफर करता है। इसमें सबसे खास है नया 5x ज़ूम लेंस, जो 120mm फोकल लेंथ ऑफर करता है। यह फोन बेहतर स्टेबिलिटी और एक्युरेसी के लिए OIS और ऑटोफोकस 3D सेंसर-शिफ्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आईफोन 14 प्रो मैक्स के 3x ज़ूम की तुलना में नए आईफोन से ज्यादा ज़ूम के साथ फोटो क्लिक की जा सकती है।

आईफोन 15 प्रो मैक्स में बड़ा सेंसर भी है जिससे ट्रिकी सिचुएशन में ज्यादा लाइट के साथ तस्वीरें कैप्चर की जा सकती है। फोन में आईफोन 14 प्रो मैक्स जितना यानी 48 मेगापिक्सल रेजॉलूशन कैमरा दिया गया है। लेकिन यह बायडिफॉल्ट 24MP ज्यादा शार्प फोटो क्लिक करता है। आईफोन 14 प्रो मैक्स से आमतौर पर 12 मेगापिक्सल फोटो क्लिक होती है।

उम्मीद है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 14 प्रो मैक्स की कैमरा क्वॉलिटी में बड़ा फर्क होगा।

आईफोन 15 प्रो मैक्स में Mute Switch की जगह नया Action Button दिया गया है। इस बटन का इस्तेमा भी फोन को म्यूट करने के लिए किया जा सकता है लेकिन इसे दूसरे फंक्शन परफॉर्म करने के लिए भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। एक्शन बटन से फोन में कैमरा या फ्लैशलाइट को भी झटपट एक्सेस किया जाना संभव है। इस बटन का इस्तेमाल Focus मोड के बीच स्विच करने, वॉइस मेमो को रिकॉर्ड करने और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स टर्न ऑन करने के लिए किया जा सकता है।

आईफोन 15 प्रो मैक्स में ऐप्पल का सबसे पावरफुल चिपसेट दिया गया है। और गेमिंग व AI के लिए यह बेस्ट फोन हो सकता है। ए17 प्रो प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है जिसका मतलब है कि यह ज्यादा ट्रांजिस्टर्स फिट कर सकता है और आईफोन 14 प्रो मैक्स में दिए ए16 बायोनिक से ज्यादा फास्ट है। ऐप्पल का कहना है कि नया CPU 10 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है। इसका मतलब है कि नए आईफोन में ऐप्स ज्यादा फास्ट चलेंगे।

लेकिन लेटेस्ट आईफोन 15 प्रो मैक्स का रियल स्टार GPU है जो सिक्स कोर के साथ आता है और रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है। बता दें कि टेक्नीक के साथ 3D ग्राफिक्स में रियलिस्टिक लाइटिंग और शैडो बनती है और आमतौर पर यह फीचर हाई-ऐंड पीसी और कंसोल में मिलता है। ऐप्पल का कहना है कि GPU 20 प्रतिशत फास्ट है और इसमें कंसोल-क्वलॉलिटी की तरह गेम्स खेले जा सकते हैं।

आईफोन 15 प्रो मैक्स निश्चित तौर पर पिछले आईफोन 14 प्रो मैक्स की तुलना में ज्यादा बेहतर है। अगर आपको एक ऐसा फोन चाहिए जिस पर शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सके तो आईफोन 15 प्रो मैक्स बेहतर ऑप्शन है। अगर आप हमेशा से प्रो मैक्स फोन चाहते हैं लेकिन भारी वज़न के चलते नहीं खरीद सके हैं तो हल्के वज़न वाले iPhone 15 Pro Max को खरीदा जा सकता है।

लेकिन अगर आप नए फोन में मिले अपग्रेड से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं और 32 हजार ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो आईफोन 14 प्रो खरीद लें। iPhone 15 Pro Max की कीमत भारत में 1,59,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि iPhone 14 Pro Max को 1,27,999 रुपये में लिया जा सकता है और यह अभी भी एक शानदार फोन है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 15, 2023 September 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Narendra Modi | PM Narendra Modi Birthday: गुजरात में हो रही खास तैयारी, 30 हजार छात्राओं को दिया जाएगा स्पेशल गिफ्ट, और भी होगा बहुत कुछ
Next Article Midday Meal | Kerala High Court | “किसी के भोजन को हम नहीं तय कर सकते”, शीर्ष अदालत ने दिया बड़ा फैसला, यह है पूरा मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?